एंजेल वन के ये पसंदीदा स्टॉक इस महीनें करा सकते हैं जबरदस्त कमाई, क्या हैं आपके पास?

Angel One ने अपने पसंदीदा स्टॉक्स की एक सूची जारी की है जिनमें अक्टूबर 2021 में अच्छी जोरदार कमाई हो सकती है।

अपडेटेड Oct 10, 2021 पर 12:18 PM
Story continues below Advertisement

पहले एंजेल ब्रोकिंग के नाम से जानी जानेवाली Angel One ने अपने पसंदीदा स्टॉक्स की एक  सूची  जारी की है जिनमें अक्टूबर 2021 में अच्छी जोरदार कमाई हो सकती है। इस सूची में ऑटो, बैंकिंग केमिकल जैसे अलग-अलग सेक्टरों के  Ashok Leyland, Escorts, HDFC Bank, Federal Bank, PI Industries जैसे नाम शामिल हैं।

एंजेल ब्रोकिंग के ऑटो सेक्टर की शॉपिंग लिस्ट में Ashok Leyland की 158 रुपये के टार्गेट के साथ खरीदारी की सिफारिश है। वहीं Sona BLW में 719 रुपये के लक्ष्य के लिए, GNA Axles में 1233 रुपये के लक्ष्य के लिए और Suprajit Engineering  में 390 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है।

 Rakesh Jhunjhunwala के पास है ये banking stock, एक्सपर्ट्स ने दी खरीदारी की सलाह

एंजेल ब्रोकिंग का मानना है कि  BEV/Hybrid व्हीकल स्पेस में तेजी को देखते हुए Sona BLW अपने सेक्टर की लीडरशिप करती नजर आ सकती है। इसी तरह Suprajit Engineering को पूरी दुनिया में OEMs सेक्टर में आती तेजी का फायदा मिलता दिखेगा।

बैंकिंग सेक्टर पर नजर डालें तो एंजेल ब्रोकिंग ने Federal Bank  में 110 रुपये के लक्ष्य के लिए, HDFC Bank में 1859 रुपये के लक्ष्य के लिए, Shriram City Union में 3002 रुपये के लक्ष्य के लिए और AU Small Finance में 1520 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है।

स्टेबल एसेट क्वालिटी को देखते हुए एंजेल ब्रोकिंग का मानना है कि वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में   AU Small Finance के लोन ग्रोथ मे तेजी आती दिखेगी। इससे इस स्टॉक की री-रेटिंग होती नजर आएगी।


केमिकल सेक्टर में एंजेल वन की टॉप पिक्स PI Industries है। एंजेल का मानना है कि अकटूबर महीने के अंत तक इस शेयर में 3950 रुपये का लेवल देखने को मिल सकता है। PI Industries, Indswift labs के API कारोबार को अधिग्रहण करने की तैयारी में है। इस अधिग्रहण से  API बिजनेस में भी कंपनी कदम रख देगी जिससे उसके कारोबार में तेजी आती दिखेगी।

एंजेल ब्रोकिंग की इस लिस्ट में शामिल अगले स्टॉक्स पर नजर डालें तो इसमें Carborundum Universal में 1060 रुपये के लक्ष्य के लिए, Stove Kraft में 1288 रुपये के लक्ष्य के लिए, Safari Ind में 979 रुपये के लक्ष्य के लिए, Sobha में 870 रुपये के लक्ष्य के लिए, Whirlpool India  में 2760 रुपये के लक्ष्य के लिए, Lemon Tree Hotel में 54 रुपये के लक्ष्य के लिए और Amber Enterprises में 3943 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी गई है। ये लक्ष्य अक्टूबर महीने के अंत तक ही देखने को मिल सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।