IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन को शेयर बाजारों का बड़ा अनुभव है। संजीव भसीन पिछले करीब 32 सालों से बाजार से जुड़े हैं। वे बाजारों में होने वाली हलचल पर बड़ी बारीकी से नजर बनाये रखते हैं। IIFL सिक्योरिटीज के क्लाइंट शेयरों पर दी गई उनकी टिप्स से सालों से फायदा कमा रहे हैं। अब संजीव भसीन कारोबारी दिन के दौरान तीन बार सीएनबीसी-आवाज़ पर दर्शकों के लिए कमाई की टॉप कन्विक्शन पिक्स पेश करते हैं।
जानते हैं आज सुबह-सुबह किस कमाई वाले स्टॉक पर हैं संजीव भसीन की पैनी नजर-
संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि इस समय थोड़ा कॉन्ट्रेरियन होने से फायदा है। मैं अच्छे स्टॉक में गिरावट आने पर अच्छे लेवल पर उसे खरीदने की सलाह देता हूं। जब मैं किसी भी स्टॉक में खरीदारी की सलाह देता हूं तो देखता हूं कि उसका रिस्क रिवार्ड बेहतर हो। इसलिए जब बढ़िया स्टॉक अच्छे लेवल पर आते हैं तो मैं उसमें खरीदारी करवाता हूं।
Buy DLF @ 305.5/306, Stop 298, Target 325
संजीव भसीन ने निवेशकों के लिए पहली पिक्स के रूप में DLF में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इसके प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ रही हैं। ये स्टॉक इस समय अच्छे लेवल पर मिल रहा है। इसमें सितंबर महीने के अंदर 375 का लक्ष्य भी देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 305.5 से 306 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 325 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 298 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
दूसरी पिक्स के रूप में संजीव भसीन ने निवेशकों को HDFC LIFE में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इंश्योरेंस सेक्टर में ये उनका पसंदीदा शेयर है। इसमें अब मोमेंटम बनता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 695 से 698 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 725 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 682 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )