बाजार में कल रिकॉर्ड ऊंचाई का चौका लगा था।कल पहली बार निफ्टी 16,600 के पार बंद हुआ था। IT,FMCG शेयरों में जोरदार खरीदारी हुई थी। निचले स्तरों से निफ्टी बैंक भी करीब ढाई सौ अंक सुधरा था।
बाजार में कल रिकॉर्ड ऊंचाई का चौका लगा था।कल पहली बार निफ्टी 16,600 के पार बंद हुआ था। IT,FMCG शेयरों में जोरदार खरीदारी हुई थी। निचले स्तरों से निफ्टी बैंक भी करीब ढाई सौ अंक सुधरा था।
सेंसेक्स कल 210 अंको की बढ़त के साथ 55,800 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि निफ्टी बैंक में 230 अंको की गिरावट दर्ज की गई। कल के सेशन में IT और FMCG शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। जबकि मेटल, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों पर दबाव रहा। IT इंडेक्स में 5 हफ्ते की बड़ी तेजी देखने को मिली और ये रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। IT के 11 शेयर ऑल टाइम हाई पर बंद हुए हैं। मिडकैप में 2 दिनों की गिरावट के बाद कल खरीदारी दिखी।
निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में खरीदारी रही। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में गिरावट रहा। सेंसेक्स 210 प्वाइंट चढ़कर 55792 पर बंद हुआ। निफ्टी 52 प्वाइंट चढ़कर 16614 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 227 प्वाइंट गिरकर 35867 पर बंद हुआ। वहीं, मिडकैप 90 प्वाइंट चढ़कर 27598 पर बंद हुआ।
गुरुवार यानी कल मुहर्रम की छुट्टी के चलते NIFTY और BANK NIFTY की WEEKLY EXPIRY आज होगी। ऐसे में आज होने वाली वीकली एक्सपायरी किन स्तरों पर कटेगी इसके लिए सीएनबीसी-आवाज ने बोकर्स के बीच एक पोल कराया है तो आइए डालते है इसपर एक नजर
आवाज़ ट्रेडर्स पोल में 50 फीसदी जानकारों के मुताबिक निफ्टी की एक्सपायरी 16600-16500 के बीच हो सकती है। आवाज़ ट्रेडर्स पोल में शामिल 40 फीसदी ब्रोकर्स का मानना है कि निफ्टी की वीकली एक्सपायरी 16700-16600 के बीच हो सकती है। वहीं 10 फीसदी ब्रोकर्स का मानना है कि निफ्टी की वीकली एक्सपायरी 16500-16400 के बीच हो सकती है।
वहीं बैंक निफ्टी के वीकली एक्सपायरी पर किए गए पोल में शामिल 60 फीसदी ट्रेडर्स के मुताबिक 35900-35700 के बीच बैंक निफ्टी की एक्सपायरी हो सकती है जबकि पोल में 20 फीसदी ब्रोकर्स का कहना है कि 35700-35500 के बीच हो सकती है। वहीं 20 फीसदी ब्रोकर्स का का मानना है कि बैंक निफ्टी की वीकली एक्सपायरी 36100-35900 और 36300-36100 के बीच हो सकती है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।