IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन की टॉप कन्विक्शन पिक्स

संजीव भसीन ने मंथ एक्सपायरी तक बाजार में और तेजी नजर आयेगी

अपडेटेड May 18, 2021 पर 4:20 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन को शेयर बाजारों का बड़ा अनुभव है। संजीव भसीन पिछले करीब 32 सालों से बाजार से जुड़े हैं। वे बाजारों में होने वाली हलचल पर बड़ी बारीकी से नजर बनाये रखते हैं। IIFL सिक्योरिटीज के क्लाइंट शेयरों पर दी गई उनकी टिप्स से सालों से फायदा कमा रहे हैं। अब संजीव भसीन कारोबारी दिन के दौरान तीन बार सीएनबीसी-आवाज़ पर दर्शकों के लिए कमाई की टॉप कन्विक्शन पिक्स पेश करते हैं।

    जानते हैं आज सुबह-सुबह किस कमाई वाले स्टॉक पर हैं संजीव भसीन की पैनी नजर-

    संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते कहा कि मैंने पहले भी कहा था बाजार में फियर है इसलिए फियर को खरीदें इससे आगे आपको फायदा होगा। आज बाजार में अच्छी तेजी नजर आई है लेकिन इस महीने की एक्सपायरी तक इसमें और जोरदार तेजी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनके मुताबिक इसमें और 200 अंकों की तेजी देखने को मिल सकती है।

    भसीन ने आगे कहा कि उनकी बताई हुई कॉल मैक्डावेल, डीसीबी बैंक, एचडीएफसी बैंक सबमें तेजी देखने को मिली। इसके आगे साउथ इंडिया बैंक, डीसीबी बैंक और आरबीएल बैंक आउटपरफॉर्म कर सकते हैं।

    Bharti

    संजीव भसीन ने निवेशकों के लिए पहली पिक्स के रूप में bharti में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इसके नतीजे मुझे बहुत अच्छे लगे हैं। इस स्तर पर हिचक ना करके इसमें खरीदारी करनी चाहिए। भारती और रिलायंस जियो दोनों रेट्स बढ़ाने की प्रक्रिया में हैं लिहाजा इसमें आगे अच्छा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 542 से 544 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 565 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 533 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।


    Hcl tech

    दूसरी पिक्स के रूप में संजीव भसीन ने निवेशकों को Hcl tech में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इसने वन टाइम बोनस दिया है और इसमें भी आगे तेजी आती हुई दिखेगी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 927 से 928 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 975 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 909 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

    (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।