Top Cryptocurrency Prices Today:  क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में अनिश्चितताओं के बादल मंडरा रहे हैं। कई दिनों से डिजिटल करेंसी की कीमतों में उठा पटक जारी है। बिटकॉइन (Bitcoin) ने इसी हफ्ते पहली बार 40,000 डॉलर के निशान को फिर से पार कर लिया है। लेकिन आज 27 मई को यह करीब 37,000 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

मार्केट कैपिटलाइजेशन (market capitalisation) के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 26 मई को 6.5 फीसदी चढ़कर 40,904 डॉलर पर पहुंच गई थी। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दी है।

ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी में उतार-चढ़ाव (volatility) काफी समय तक बने रहने की संभावना है। OANDA के सीनियर मार्केट एनालिस्ट एडवर्ड मोया (Edward Moya) ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी मार्केट का उतार-चढ़ाव जल्द ही दूर नहीं होगी।

मोया ने आगे कहा कि अभी क्रिप्टोकरेंसी में आई हालिया भारी गिरावट हर कोई यह जानने की कोशिश कर रहा है कि क्या ECG रेगुलेशन से जुड़ी चिंताएं शॉर्ट टर्म क्रिप्टोकरेंसी के लिए कोई बड़ा जोखिम तो नहीं है। 

जानिए 27 मई को क्रिप्टोकरेंसी की क्या है कीमत

Bitcoin: $37,489.76 (-4.62 percent)

 Ethereum: $2,672.02 (-4.88 percent)

 Tether: $1.00 (+0.03 percent)

 Binance Coin: $347.35 (-3.36 percent)

 Cardano: $1.66 (-3.67 percent)

 XRP: $0.9502 (-5.71 percent)

 Dogecoin: $0.3322 (-6.04 percent)

 USD Coin: $1 (+0.01 percent)

 Polkadot $22.24 (-4.67 percent)

Internet Computer $132.93 (-9.95 percent)

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।