Gold Price Today: सोने में तेजी लौटी, दिल्ली समेत कई शहरों में 24 और 22 कैरेट दोनों का भाव चढ़ा

Gold Price Today: मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 130860 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 142760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का भाव 200 रुपये चढ़ा

अपडेटेड Oct 27, 2026 पर 7:29 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,013.70 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोने की कीमत में तेजी लौट आई है। 27 अक्टूबर की सुबह कई शहरों में 24 और 22 कैरेट दोनों का भाव चढ़ा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 142910 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में भाव 142760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का भाव 200 रुपये चढ़ा था। रुपये में कमजोरी और वैश्विक बाजारों में मामूली सुधार से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला।

सोमवार को रुपया 29 पैसे टूटकर 95.22 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे डॉलर में भुगतान किए जाने वाले सोने का आयात महंगा हो गया और घरेलू कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,013.70 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट


दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 142910 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 131010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 130860 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 142760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 142760रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 130860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 142760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 130860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 131010 142910
मुंबई 130860 142760
अहमदाबाद 130910 142810
चेन्नई 130860 142760
कोलकाता 130860 142760
हैदराबाद 130860 142760
जयपुर 131010 142910
भोपाल 130910 142810
लखनऊ 131010 142910
चंडीगढ़ 131010 142910

Silver Price: चांदी के दाम में अभी और आएगी गिरावट? जानें एक्सपर्ट ने क्या कहा

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी में गिरावट का रुख बरकरार है। 27 अक्टूबर की सुबह चांदी 219900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी में न तेजी दिखी और न ही गिरावट, मतलब भाव स्थिर रहा। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 53.97 डॉलर प्रति औंस है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।