कल के कारोबार में Coforge 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ, Tata Motorsकरीब 2 फीसदी भागा था। वहीं, Canara Bank करीब 3% बढ़त के साथ बंद हुआ था। आइए Angel Broking के रुचित जैन से जानते हैं अब इन शेयरों में आगे के लिए क्या हो निवेश रणनीति।
कल के कारोबार में Coforge 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ, Tata Motorsकरीब 2 फीसदी भागा था। वहीं, Canara Bank करीब 3% बढ़त के साथ बंद हुआ था। आइए Angel Broking के रुचित जैन से जानते हैं अब इन शेयरों में आगे के लिए क्या हो निवेश रणनीति।
सबसे पहले जान लेते हैं अभी तक बाजार की चाल कैसी रही। 25 अगस्त को भारतीय बाजार शुरुआती कारोबार में ऑलटाइम हाई लगाने के बाद दूसरे हॉफ में अपनी बढ़त गवांता नजर आया। कल के कारोबार में Nifty50 ने 16,712 का हाई छुआ। वहीं, BSE Sensex ने 56,198 का हाई छुआ।
BSE पर कल के कारोबार में IT,power और तेल और गैस में 0.8-1.2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं, रियल्टी, हेल्थकेयर और बैंक शेयरों में कमजोरी देखने को मिली।
Coforge: आईटी स्पेस में तेजी देखने को मिल रही है। इस स्पेस के स्टॉक Coforge में पिछले कुछ महीनों से अच्छी तेजी देखने को मिली है। इस बढ़त में इसके लिए 20 DEMA पर इस स्टॉक के लिए सपोर्ट नजर आ रहा है। इस स्टॉक में आगे भी तेजी कायम रहने के संकेत हैं। इस शेयर के लिए 4830 और फिर 4630 रुपए पर इमीडिएट सपोर्ट नजर आ रहा है। ट्रेडर्स को सलाह है कि इस शेयर में तब तक पॉजिटिव रुझान के साथ ट्रेड करते रहें जब तक ये इस सपोर्ट लेवल के ऊपर बना हुआ है।
Tata Motors: पिछले कुछ महीनों में इस शेयर में इसके हाई से गिरावट आती दिखी है और अब ये अपने 200 DMA सपोर्ट को करीब दिख रहा है। टेक्निकल इंडीकेटर अब इस स्टॉक में पुलबैक का संकेत दे रहे हैं। शॉर्ट टर्म में ये शेयर 294 और फिर उसके बाद 304 रुपए की तरफ जा सकता है। 268 रुपए के आसपास इसके लिए सपोर्ट नजर आ रहा है और यही इसके लिए स्टॉपलॉस में रखना चाहिए।
Canara Bank: पिछले कुछ हफ्तों से इस शेयर में कंसोलीडेशन देखने को मिल रहा है। इस फेज में भी इसका भाव 200 DMA के ऊपर बना हुआ है। ये इस शेयर के लिए एक अच्छा संकेत है। ये शेयर एक टाइम वाइज करेक्शन के दौर में नजर आ रहा है। ऐसे में जिनके पास ये शेयर है उनको इसमें बने रहना चाहिए। इस स्टॉक के लिए 148 और 141 रुपए पर सपोर्ट दिख रहा है। अगर ये शेयर 160 के ऊपर जाता है तो फिर इसमें ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।