एक साल के निचले स्तर पर आए ये 10 स्टॉक्स, क्या अब है खरीदारी का सही मौका?

शेयर बाजार में गिरावट के बीच कई बड़े स्टॉक्स 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। Trent और HUL समेत 10 कंपनियों में अपने 52 वीक के हाई से काफी गिर चुकी हैं। क्या यह गिरावट निवेश का मौका है, समझिए पूरी तस्वीर।

अपडेटेड Mar 12, 2026 पर 5:06 PM
Story continues below Advertisement
कई कंपनियों के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर तक आ गए हैं।

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को कई बड़े स्टॉक्स में तेज गिरावट देखने को मिली। कई कंपनियों के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर तक पहुंच गए। इनमें Varun Beverages, Colgate-Palmolive, Trent और HUL जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। ज्यादातर शेयर पिछले कुछ ट्रेडिंग सेशंस से लगातार दबाव में बने हुए हैं। कई स्टॉक्स साल के अपने हाई से काफी नीचे आ चुके हैं।

Varun Beverages

गुरुवार के कारोबार में Varun Beverages के शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली। 12 मार्च को कंपनी का स्टॉक 4 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया और इसके साथ ही लगातार चौथे सत्र में गिरावट दर्ज हुई। पिछले 10 ट्रेडिंग सेशंस में से 7 में यह शेयर गिर चुका है और अब यह अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया है।


इस स्टॉक ने पिछले साल 17 अप्रैल को 568.5 रुपये का 52 हफ्ते का उच्च स्तर बनाया था। उस स्तर से अब तक इसमें करीब 27 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है।

Colgate-Palmolive

FMCG सेक्टर की कंपनी Colgate-Palmolive (India) के शेयरों में भी कमजोरी का रुख बना रहा। कंपनी का स्टॉक करीब 4 प्रतिशत गिर गया और यह लगातार दूसरे दिन लाल निशान में रहा।

पिछले 10 ट्रेडिंग सेशंस में से 5 में यह शेयर गिर चुका है और अब यह अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। इस स्टॉक ने पिछले साल 19 मई को 2,747.4 रुपये का 52 हफ्ते का हाई बनाया था। वहां से यह अब तक करीब 28 प्रतिशत टूट चुका है।

Trent

टाटा ग्रुप की कंपनी Trent के शेयरों में भी दबाव बना हुआ है। आज के कारोबार में यह स्टॉक 2 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया और लगातार दूसरे सत्र में गिरावट दर्ज हुई।

पिछले 10 ट्रेडिंग सेशंस में से 7 में यह शेयर गिरा है और अब यह अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया है। इस स्टॉक ने पिछले साल 30 जून को 6,261 रुपये का 52 हफ्ते का उच्च स्तर बनाया था। उस स्तर से अब तक करीब 43 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है।

HUL

FMCG दिग्गज Hindustan Unilever के शेयरों में लगातार कमजोरी का सिलसिला जारी है। गुरुवार को स्टॉक करीब 2 प्रतिशत गिरा और इसके साथ ही इसमें लगातार नौवें सत्र में गिरावट दर्ज हुई।

इस गिरावट के बाद यह शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी का स्टॉक पिछले साल 4 सितंबर को 2,750 रुपये के 52 हफ्ते के उच्च स्तर तक गया था। वहां से अब तक करीब 23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

Kotak Mahindra Bank

बैंकिंग सेक्टर में भी दबाव दिखाई दिया और Kotak Mahindra Bank के शेयरों में गिरावट रही। निजी बैंक का स्टॉक गुरुवार को 1.44 प्रतिशत टूट गया और लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज हुई।

पिछले 10 ट्रेडिंग सेशंस में से 8 में यह शेयर नीचे बंद हुआ है और अब यह अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर के आसपास पहुंच गया है। इस स्टॉक ने पिछले साल 22 अप्रैल को 460.38 रुपये का 52 हफ्ते का उच्च स्तर बनाया था। वहां से अब तक करीब 18 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है।

Jubilant FoodWorks

क्विक सर्विस रेस्टोरेंट सेक्टर की कंपनी Jubilant FoodWorks का स्टॉक 2 प्रतिशत से ज्यादा गिर गया। इसमें लगातार पांचवें सत्र में कमजोरी दर्ज हुई।

इस गिरावट के बाद यह शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी का स्टॉक पिछले साल 6 मई को 727.95 रुपये के उच्च स्तर तक गया था, जहां से अब तक करीब 36 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है।

Tata Motors PV

ऑटो सेक्टर की कंपनी Tata Motors Passenger Vehicles का शेयर करीब 2.5 प्रतिशत गिर गया और लगातार दूसरे सत्र में दबाव में रहा।

अब यह शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। कंपनी का स्टॉक पिछले साल 11 जून को 744 रुपये के हाई लेवल तक गया था। उस स्तर से यह करीब 55 प्रतिशत टूट चुका है।

Berger Paints

पेंट सेक्टर की कंपनी Berger Paints के शेयरों में भी बिकवाली का असर दिखाई दिया। गुरुवार को कंपनी का स्टॉक करीब 2 प्रतिशत गिर गया और लगातार दूसरे सत्र में कमजोरी दर्ज हुई।

इस गिरावट के बाद यह शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी का स्टॉक पिछले साल 3 जुलाई को 605 रुपये के उच्च स्तर तक गया था, जहां से अब तक करीब 30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

Jyoti CNC

इंडस्ट्रियल मशीनरी बनाने वाली कंपनी Jyoti CNC Automation का स्टॉक 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरा। इसमें लगातार दूसरे सत्र में कमजोरी देखने को मिली।

पिछले 10 ट्रेडिंग सेशंस में से 8 में यह शेयर नीचे आया है और अब यह अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी का स्टॉक पिछले साल 2 जून को 1,330 रुपये के उच्च स्तर तक गया था, जहां से अब तक करीब 43 प्रतिशत गिर चुका है।

Five-Star Business Finance

NBFC सेक्टर की कंपनी Five-Star Business Finance के शेयरों में भी गिरावट का दबाव बना रहा। गुरुवार को स्टॉक करीब 3 प्रतिशत गिर गया।

इस गिरावट के बाद यह शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी का स्टॉक पिछले साल 23 अप्रैल को 850 रुपये के उच्च स्तर तक गया था। वहां से अब तक यह करीब 57 प्रतिशत की गिर गया है।

क्या अब इन शेयरों में खरीदारी का मौका है

बेशक ये सभी स्टॉक्स अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर के आसपास आ गए हैं, लेकिन केवल गिरावट देखकर निवेश का फैसला करना सही रणनीति नहीं माना जाता। निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल, कमाई की ग्रोथ, वैल्यूएशन और पूरे सेक्टर की स्थिति को समझना जरूरी होता है।

अक्सर ऐसा भी होता है कि कोई शेयर लंबे समय तक दबाव में बना रहता है। इसलिए एक्सपर्ट आम तौर पर सलाह देते हैं कि मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों में ही गिरावट के दौरान धीरे धीरे निवेश करना बेहतर तरीका माना जाता है।

Warren Buffett: 'तीसरा विश्व युद्ध होने पर भी खरीदता रहूंगा स्टॉक्स', वॉरेन बफे क्यों मानते हैं ऐसा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।