स्टॉक मार्केट निवेशकों के लिए धैर्य एक बहुत बड़ा गुण माना गया है। शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक सिर्फ खरीदने बेचने से पैसे नहीं बनते बल्कि धैर्य के साथ निवेशित बने रहने से पैसे बनते हैं। किसी क्वालिटी स्टॉक को खरीद कर उसमे संयम के साथ लंबे समय तक बने रहने पर ही पैसा बनता है। लंबी अवधि का निवेश आपके जोखिम को तो कम करता ही है साथ ही इसके आपका गेन भी बढ़ता है।
Eicher Motors खरीदो , होल्ड करो औऱ भूल जाओं की इस रणनीति का सबसे बेहतर उदाहरण है। पिछले 20 सालों में Eicher Motors का शेयर प्राइस 2.43 रुपये से बढ़कर 2712 रुपये पर आ गया है। 2 दशक में इस शेयर में करीब 1116 गुने की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
पिछले 6 महीनों में Eicher Motors का शेयर करीब 11 फीसदी की बढ़त के साथ 2447.25 रुपये से बढ़कर 2712 रुपये पर आ गया है। वहीं पिछले 1 साल में यह ऑटो स्टॉक करीब 24 फीसदी भागा है।
पिछले 1 साल में यह शेयर 2192.85 रुपये से बढ़कर 2712 रुपये प्रति शेयर पर आ गया है। पिछले डेढ़ साल में इसने करीब 115 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। अप्रैल 2020 से अब तक यह शेयर 1268 रुपये से बढ़कर 2712 रुपये पर आ गया है। पिछले 10 साल में यह स्टॉक 174 रुपये से बढ़कर 2712 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में इसने 15.60 गुने का छलांग लगाया है।
अब अगर इस स्टॉक के सफरनामें पर नजर डालें तो 6 महीने पहले लगाए गए इसमें 10,000 रुपये आज 11100 रुपये हो गए होते। वहीं अगर किसी ने इस स्टॉक में 1 साल पहले 10,000 रुपये लगाए होते तो आज यह 12,400 रुपये होते। इसी तरह अगर किसी निवेशक ने अगर अप्रैल 2020 की शुरुआत में 10,000 रुपये लगाए होते तो ये 10,000 रुपये आज 21,500 रुपये हो गए होते। इसी तरह अगर किसी ने आज से 10 साल पहले इस स्टॉक में 10,000 रुपये लगाए होते तो आज वो 10,000 रुपये 1.56 लाख रुपये हो गए थे। वहीं अगर किसी ने 20 साल पहले इस स्टॉक में 10,000 रुपये लगाए होते और वह अब तक इसमें टिका रहा होता तो यह 10,000 रुपये आज 1.116 करोड़ रुपये हो गए होते।
इस शेयर में क्या हो निवेश रणनीति
शेयर बाजार के दिग्गजों की इस स्टॉक में अभी भी खरीदारी की सलाह है। Choice Broking के सुमीत बगड़िया का कहना है कि इस स्टॉक में 2712 रुपये के स्तर पर क्लोजिंग बेसस पर नया फ्रेश ब्रेकआउट दिया है और जल्द ही शॉर्ट टर्म में यह शेयर 2900 से 3000 रुपये का स्तर छू सकता है। करेंट लेवल पर भी इस स्टॉक को 2600 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदा जा सकता है।