Get App

110 कंपनियों की मार्केट वैल्यू पहुंची ₹1 लाख करोड़ के पार, 2025 में 20 नई कंपनियां हुईं शामिल

भारतीय शेयर बाजार में 2025 के दौरान भले ही तेज उतार-चढ़ाव बना रहा, लेकिन इसके बावजूद 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की मार्केट कैप वाली कंपनियों की संख्या में इजाफा हुआ है। यह लार्जकैप शेयरों में निवेशकों की बढ़ती हिस्सेदारी को दिखाता है। साल 2025 में अब तक करीब 110 कंपनियां ऐसी हो चुकी हैं, जिनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 22, 2025 पर 10:44 AM
110 कंपनियों की मार्केट वैल्यू पहुंची ₹1 लाख करोड़ के पार, 2025 में 20 नई कंपनियां हुईं शामिल
2025 में 12 कंपनियां ऐसी भी रहीं, जिनकी मार्केट वैल्यू घटकर 1 लाख करोड़ से नीचे आ गई

भारतीय शेयर बाजार में 2025 के दौरान भले ही तेज उतार-चढ़ाव बना रहा, लेकिन इसके बावजूद 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की मार्केट कैप वाली कंपनियों की संख्या में इजाफा हुआ है। यह लार्जकैप शेयरों में निवेशकों की बढ़ती हिस्सेदारी को दिखाता है। साल 2025 में अब तक करीब 110 कंपनियां ऐसी हो चुकी हैं, जिनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। ये कंपनियां मिलकर BSE में लिस्टेड सभी कंपनियों के कुल मार्केट कैप का लगभग 62% हिस्सा रखती हैं।

इसके मुकाबले 2024 के अंत में यह संख्या 97 कंपनियों की थी, जो कुल मार्केट कैप का करीब 60% हिस्सा थीं। यानी एक साल में इस क्लब में कंपनियों की संख्या में लगभग 12.4% की बढ़ोतरी हुई है।

रिलायंस सबसे आगे, बैंकिंग और टेलीकॉम का दबदबा

मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने 2025 में भी देश की सबसे अधिक मार्केट वैल्यू वाली कंपनी का ताज बरकरार रखा है। रिलायंस का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब ₹20.89 लाख करोड़ रहा। इसके बाद दूसरे स्थान पर HDFC Bank है, जिसका मार्केट कैप ₹15.07 लाख करोड़ तक पहुंच चुका है। वहीं टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी Bharti Airtel करीब ₹12.75 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें