Get App

Zomato और Suzlon समेत इन कंपनियों का मुनाफा 100% से अधिक बढ़ा, एक्सपर्ट्स से जानिए निवेश करें या नहीं?

Firms posted over 100 percent jump in profit: ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी जोमैटो का नेट प्रॉफिट जून तिमाही के दौरान कई गुना बढ़कर 253 करोड़ रुपये हो गया। इसने पिछले साल इसी तिमाही में 2 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था। शक्ति पंप्स (इंडिया) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 04, 2024 पर 5:52 PM
Zomato और Suzlon समेत इन कंपनियों का मुनाफा 100% से अधिक बढ़ा, एक्सपर्ट्स से जानिए निवेश करें या नहीं?
बेहतर तिमाही नतीजों वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी की संभावना अधिक होती है।

बेहतर तिमाही नतीजों वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी की संभावना अधिक होती है। हाल ही में Zomato, Suzlon और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने FY25 की पहली तिमाही में दमदार नतीजे जारी किए हैं। जून तिमाही में इन कंपनियों के मुनाफे में 100 फीसदी से अधिक का उछाल देखने को मिला है। 1 अगस्त तक Ace Equity के पास उपलब्ध डेटा से पता चला है कि कम से कम 120 फर्मों का नेट प्रॉफिट Q1FY25 में 100 फीसदी से अधिक बढ़ा है। इनमें से कई शेयर ऐसे हैं, जिन पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश नजर आ रहे हैं।

इन कंपनियों के मुनाफे में तगड़ा उछाल

इस लिस्ट में शामिल ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी जोमैटो का नेट प्रॉफिट जून तिमाही के दौरान कई गुना बढ़कर 253 करोड़ रुपये हो गया। इसने पिछले साल इसी तिमाही में 2 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था। शक्ति पंप्स (इंडिया) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इसने जून 2024 को समाप्त तिमाही में 92.66 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि Q1FY24 में यह 1 करोड़ रुपये था।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज का नेट प्रॉफिट FY25 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 464% बढ़ा। वहीं, अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा 116% और जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज का 112% बढ़ा है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने MCX के लिए 4850 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ तेजी की संभावना जताई है। दूसरी ओर, मैक्रोटेक डेवलपर्स और गोदरेज प्रॉपर्टीज सहित रियल एस्टेट प्लेयर्स ने भी जून तिमाही में नेट प्रॉफिट में 166% और 316% की ग्रोथ दर्ज की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें