Lenskart share price : MOFSL ने दिया थम्स अप, 3% भागा लेंसकार्ट का शेयर, जानिए क्या है टारगेट प्राइस

Lenskart share price : MOFSL का कहना है कि लेंसकार्ट भारत का सबसे बड़ा टेक-ड्रिवन आईवियर प्लेटफॉर्म है। कंपनी दमदार ओम्नीचैनल मॉडल पर काम करती है। इसके 435 से ज्यादा शहरों में 2439 रिटेल स्टोर मौजूद हैं। कंपनी के पास 705 इंटरनेशनल स्टोर हैं। आई केयर का 2.3 लाख करोड़ रुपए का बड़ा मार्केट है। कंपनी को आगे टेक्नोलॉजी और वर्टिकल इंटीग्रेशन का फायदा मिलेगा

अपडेटेड Feb 20, 2026 पर 12:47 PM
Story continues below Advertisement
Lenskart share price : पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 2.58 फीसदी गिरा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 13.89 फीसदी की तेजी देखने को मिली है

Lenskart share price : लेंसकार्ट के शेयर आज के कारोबारी सत्र में करीब 3 फीसदी तक भागते दिखे। फिलहाल 12 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 9.80 रुपए यानी 2.04 फीसदी की बढ़त के साथ 490 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 497.20 रुपए है। दरअसल मोतीलाल ओसवाल (MOFSL) ने इस स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है। MOFSL का मानना है कि आगे इस कंपनी में ग्रोथ की बड़ी संभावनाएं है। यह स्टॉक मौजूदा भाव से 22 फीसदी की बढ़त दिखा सकता है।

लेंसकार्ट पर मोतीलाल ओसवाल की राय

MOFSL का कहना है कि लेंसकार्ट भारत का सबसे बड़ा टेक-ड्रिवन आईवियर प्लेटफॉर्म है। कंपनी दमदार ओम्नीचैनल मॉडल पर काम करती है। इसके 435 से ज्यादा शहरों में 2439 रिटेल स्टोर मौजूद हैं। कंपनी के पास 705 इंटरनेशनल स्टोर हैं। आई केयर का 2.3 लाख करोड़ रुपए का बड़ा मार्केट है। कंपनी को आगे टेक्नोलॉजी और वर्टिकल इंटीग्रेशन का फायदा मिलेगा। देश में 53 फीसदी आबादी को विजन की दिक्कत है। आईकेयर सेगमेंट में ऑर्गनाइज्ड रिटेल का सिर्फ 24 फीसदी मार्केट शेयर है। ऐसे में इस सेगमेंट में आगे ऑर्गनाइज्ड रिटेल कंपनियों के लिए काफी बड़े मौके होंगे। वित्त वर्ष 2025-28 के बीच कंपनी की कमाई में सालाना आधार पर 27 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है। स्केल बढ़ने से मार्जिन भी बढ़ेंगे।


ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में आगे कहा कि लेंसकार्ट के हैदराबाद फैसिलिटी पर अपफ्रंट कैपेक्स (बिज़नेस को फ्यूचर-प्रूफ करने के लिए) की वजह से जल्द शुरू होने वाले FCF जेनरेशन में रुकावट आ रही है। हालांकि, वित्त वर्ष 2028 के बाद FCF जेनरेशन में काफी सुधार (प्री-IND AS EBITDA का 65-70% तक) की उम्मीद है। लेंसकार्ट पर BUY रेटिंग और INR 600 के टारगेट के साथ कवरेज शुरू की गई है जो DCF-इंप्लाइड 55x FY28E प्री-INDAS EBITDA पर आधारित है। लेंसकार्ट के लिए MOFSLका वैल्यूएशन दूसरे बड़े रिटेलर्स के मुकाबले प्रीमियम पर है,लेकिन उसका मानना ​​है कि लेंसकार्ट के बेहतर ग्रोथ प्रोफाइल, लिमिटेड ऑर्गनाइज्ड कॉम्पिटिशन और लंबे ग्रोथ रनवे को देखते हुए ये मल्टीपल्स सही हैं।

शेयर प्राइस हिस्ट्री

लेंसकार्ट की चाल पर नजर डालें तो आज यह शेयर 479.95 रुपए पर खुला। वहीं, कल ये 479.90 रुपए पर बंद हुआ था। फिलहाल ये शेयर 9.30 रुपए यानी 1.94 फीसदी की बढ़त के साथ 490 रुपए के आसपास दिख रहा है। इसका इंट्राडे हाई 497.20 रुपए और इंट्राडे लो 479.95 रुपए पर है। स्टॉक का 52 वीक हाई 533 रुपए और 52 वीक लो 356.10 रुपए है। इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम 2,417,686 शेयर के आसपास नजर आ रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 84,852 करोड़ रुपए है।

पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 2.58 फीसदी गिरा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 13.89 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। 3 महीने में ये शेयर 17.42 फीसदी भागा है। वही, इस साल अब तक इसमें 8.56 फीसदी की तेजी आई है।

 

 

Gold Silver Rate Today : US-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच MCX पर सोने में तेजी, जानिए कमोडिटीज में आज कहां होगी कमाई

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।