Gold Price Today: सोने में तेजी लौटी, चांदी भी चमकी; हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन इतना है भाव

Gold Price Today: बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 156500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 143460 रुपये प्रति 10 ग्राम है। भोपाल में 24 कैरेट गोल्ड 156550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी में भी 20 फरवरी की सुबह तेजी है

अपडेटेड Feb 20, 2026 पर 7:14 AM
Story continues below Advertisement
वैश्विक बाजार में सोने में तेजी और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सेफ एसेट के तौर पर मांग में बढ़ोतरी की वजह से घरेलू मार्केट में भी सोना उछला।

Gold Rate Today: शुक्रवार को सोने के भाव में तेजी लौटी है। 20 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 156650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 156500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। गुरुवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,950 रुपये या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 1,58,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वैश्विक बाजार में सोने में तेजी और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सेफ एसेट के तौर पर मांग में बढ़ोतरी की वजह से घरेलू मार्केट में भी सोना उछला। रूस-यूक्रेन के बीच नई बातचीत के विफल होने से भी वैश्विक अनिश्चितता फिर से बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,991.24 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 156650 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 143610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 143460 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 156500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 156500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 143460 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 143610 156650
मुंबई 143460 156500
अहमदाबाद 143510 156550
चेन्नई 143460 156500
कोलकाता 143460 156500
हैदराबाद 143460 156500
जयपुर 143610 156650
भोपाल 143510 156550
लखनऊ 143610 156650
चंडीगढ़ 143610 156650

जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि 2026 खत्म होने तक सोने की कीमत 6,300 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाएगी।

घर खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये 5 डॉक्यूमेंट, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

चांदी की कीमत

चांदी में भी 20 फरवरी की सुबह तेजी है। कीमत 270100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 77.97 डॉलर प्रति औंस पर है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 18,000 रुपये या 7.32 प्रतिशत बढ़कर 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।