घर खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये 5 डॉक्यूमेंट, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Property: घर खरीदना जिंदगी का बड़ा फैसला होता है। इसमें आपकी मेहनत की कमाई लगती है। इसलिए प्रॉपर्टी खरीदने से पहले लीगल डॉक्यूमेंट्स की जांच करना बहुत जरूरी है। सभी डॉक्यूमेंट चेक करने से भविष्य की परेशानियां और नुकसान से बचा जा सकता है

अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 6:22 PM
Story continues below Advertisement
प्रॉपर्टी खरीदने से पहले लीगल डॉक्यूमेंट्स की जांच करना बहुत जरूरी है।

Property: घर खरीदना जिंदगी का बड़ा फैसला होता है। इसमें आपकी मेहनत की कमाई लगती है। इसलिए प्रॉपर्टी खरीदने से पहले लीगल डॉक्यूमेंट्स की जांच करना बहुत जरूरी है। सभी डॉक्यूमेंट चेक करने से भविष्य की परेशानियां और नुकसान से बचा जा सकता है।

1. टाइटल डीड (Title Deed)

टाइटल डीड से पता चलता है कि प्रॉपर्टी का असली मालिक कौन है। यह भी साफ होना चाहिए कि बेचने वाले के पास प्रॉपर्टी बेचने का लीगल डॉक्यूमेंट है। खरीदार को देखना चाहिए कि टाइटल क्लियर है और किसी तरह का विवाद नहीं है। पुराने मालिकों का रिकॉर्ड भी चेक करें। साफ टाइटल आगे चलकर लीगल झंझट से बचाता है।


2. एन्कम्ब्रेंस सर्टिफिकेट (Encumbrance Certificate)

यह सर्टिफिकेट बताता है कि प्रॉपर्टी पर कोई लोन, बंधक या लीगल दावा तो नहीं है। यह डॉक्यूमेंट सब-रजिस्ट्रार ऑफिस से मिलता है। कई सालों का रिकॉर्ड देखना जरूरी है। इससे पता चलता है कि प्रॉपर्टी पर कोई छुपा हुआ कर्ज तो नहीं है।

3. सेल डीड (Sale Deed)

सेल डीड वह डॉक्यूमेंट है जिससे मालिकाना हक ट्रांसफर होता है। यह प्रॉपर्टी खरीदने के बाद सबसे अहम कागज होता है। इसे सही तरीके से रजिस्टर्ड होना चाहिए। इसमें प्रॉपर्टी का पूरी जानकारी, खरीदार और सेलर का नाम और कीमत लिखी होती है।

4. अप्रूव्ड बिल्डिंग प्लान और ओक्यूपेंसी सर्टिफिकेट

अगर आप फ्लैट या बना हुआ घर खरीद रहे हैं, तो बिल्डिंग प्लान लोकल अथॉरिटी से मंजूर होना चाहिए। कम्पलिशन और ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट से पता चलता है कि बिल्डिंग नियमों के अनुसार बनी है और रहने के लिए सेफ है। इनकी कमी होने पर जुर्माना या बिजली-पानी कनेक्शन में दिक्कत आ सकती है।

5. प्रॉपर्टी टैक्स रसीद और म्यूटेशन रिकॉर्ड

ताजा प्रॉपर्टी टैक्स रसीद से पता चलता है कि सभी टैक्स भरे गए हैं। म्यूटेशन रिकॉर्ड से यह साफ होता है कि सरकारी रिकॉर्ड में प्रॉपर्टी सेलर के नाम पर दर्ज है।

क्यों जरूरी है डॉक्यूमेंट जांचना?

डॉक्यूमेंट जांचने से आप धोखाधड़ी से बच सकते हैं। भविष्य में कोर्ट केस या फाइनेंशियल नुकसान का खतरा कम होता है। घर खरीदने से पहले जरूरत पड़े तो लीगल एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।

Gold-Silver ETF: गोल्ड और Silver ETF में जोरदार उछाल, अभी खरीदें या मुनाफा वसूली करें?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।