Get App

Jyothy Labs ने बायबैक का प्राइस बढ़ाकर किया ₹240, शेयरहोल्डर्स से खरीदेगी 61.25 लाख शेयर

Jyothy Labs के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 202.95 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 7400 करोड़ रुपये से ज्यादा है। पुराने प्रस्ताव के तहत, ज्योति लैब्स ने कुल ₹147 करोड़ तक के बायबैक की घोषणा की थी। नए प्रस्ताव में बायबैक की कुल संशोधित राशि के बारे में कोई जानकारी नहीं है

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 10, 2026 पर 11:51 AM
Jyothy Labs ने बायबैक का प्राइस बढ़ाकर किया ₹240, शेयरहोल्डर्स से खरीदेगी 61.25 लाख शेयर
ज्योति लैब्स के शेयर बायबैक में प्रमोटर्स और प्रमोटर ग्रुप की एंटिटीज हिस्सा नहीं लेंगे।

ज्योति लैब्स लिमिटेड शेयर बायबैक करने वाली है। इसके लिए पहले कीमत ₹215 प्रति शेयर थी। अब कंपनी ने इसे बढ़ाकर ₹240 प्रति शेयर कर दिया है। साथ ही बायबैक किए जाने वाले शेयरों की अधिकतम संख्या को 68.37 लाख से घटाकर 61.25 लाख कर दिया है। शेयर बायबैक में कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स से शेयर वापस खरीदती है। कंपनी की बायबैक कमेटी ने 9 नवंबर को हुई मीटिंग में इन बदलावों को मंजूरी दी।

पुराने प्रस्ताव के तहत, ज्योति लैब्स ने कुल ₹147 करोड़ तक के बायबैक की घोषणा की थी। 9 नवंबर की फाइलिंग में बायबैक की कीमत और शेयरों की अधिकतम संख्या में बदलाव किया गया है, लेकिन बायबैक की कुल संशोधित राशि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

संशोधित शर्तों के तहत, ज्योति लैब्स ₹1 फेस वैल्यू वाले 61.25 लाख तक फुली पेड-अप इक्विटी शेयरों का बायबैक करेगी। यह संख्या कंपनी की कुल पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल के 1.67% के बराबर है। यह बायबैक 'टेंडर ऑफर' रूट के जरिए आनुपातिक (proportionate) आधार पर किया जाएगा। इससे पहले, कंपनी ने ₹215 प्रति शेयर के भाव पर 68,37,210 तक इक्विटी शेयरों के बायबैक का प्रस्ताव रखा था।

प्रमोटर्स नहीं लेंगे हिस्सा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें