Get App

Trading Plan: निफ्टी के लिए 25,650-25,700 सबसे अहम लेवल, क्या आज फिर मचेगा आईटी शेयरों में कोहराम

बैंक निफ्टी में अभी तक 60,400 का SL हिट नहीं हुआ है। अगर 60,400 टूटे तो तुरंत लॉन्ग सौदों से बाहर हों। Individual बैंकिंग शेयर बैंक निफ्टी से कहीं बेहतर हैं। गिरावट में SBI,फेडरल बैंक, AU बैंक जैसे बैंकों पर फोकस करें

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 13, 2026 पर 8:54 AM
Trading Plan: निफ्टी के लिए 25,650-25,700 सबसे अहम लेवल, क्या आज फिर मचेगा आईटी शेयरों में कोहराम
Trading plan, आज बाजार के टेक्सचर का एक बड़ा टेस्ट होगा। निफ्टी के लिए 25,650-25,700 सबसे अहम लेवल है।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

कल हमारा 25,850 पर ट्रेलिंग SL हिट हुआ। कल हमारा नजरिया था कि 25,800 पर री-एंट्री करें। लेकिन कल क्लोजिंग में उस पोजीशन से NO PROFIT NO LOSS में एग्जिट का नजरिया लिया और कल हम न्यूट्रल नजरिया लेकर क्लोजिंग में गए थे। आज बाजार के टेक्सचर का एक बड़ा टेस्ट होगा। निफ्टी के लिए 25,650-25,700 सबसे अहम लेवल है। 25,700 पर है 10 DEMA और 25,650 पर 20 DEMA पर है। अगर 25,650 के नीचे बंद हुए तो ट्रेंड बदल जाएगा। आज थोड़ा शांति रखेंगे, जबर्दस्ती ट्रेड में नहीं कूदेंगे।

IT में कोहराम जारी

AI कॉम्पिटिशन की चिंता सॉफ्टवेयर शेयरों पर भारी पड़ रही है। IT का निफ्टी में करीब 12% वेटेज है। ऐसे में अगर आज फिर IT इंडेक्स 5% गिरा तो निफ्टी पर 150 अंकों का असर दिखेगा और यही गिफ्ट निफ्टी फिर से दिखा भी रहा है लेकिन एक अच्छी बात ये है कि बाकी सेक्टर्स अभी कमजोर नहीं हैं। IT को छोड़कर हमारी मार्केट ज्यादा नहीं गिरी है। लगातार हमने IT से दूर रहने की राय दी है। गिरती छुरी को पकड़ने में कोई बहादुरी नहीं है। सिर्फ वैल्युएशंस का कोई मतलब नहीं होता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें