इस हफ्ते 27 स्मॉलकैप शेयरों में दिखी 10-34% की बढ़त, जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

पिछले हफ्ते बीएसई मेटल और आईटी में करीब 3 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। जबकि पावर और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 2 प्रतिशत की तेजी नजर आई। बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स 3 प्रतिशत कमजोरी नजर आई । वहीं एफएमसीजी इंडेक्स 1 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ है। बीएसई के लार्ज कैप इंडेक्स 0.6 प्रतिशतऔर स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.26 प्रतिशत की बढ़त रही

अपडेटेड Jan 15, 2023 पर 1:11 AM
Kotak Securities के अमोल अठावले ने कहा कि अगर निफ्टी 17800 के नीचे फिसलता है तो फिर ये गिरावट 17650-17600 तक जा सकती है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Share Market News: 13 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते में उतार-चढ़ाव के बीच बाजार 0.5 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुआ। यह पिछले हफ्ते की गिरावट की कुछ भरपाई करने में भी कामयाब रहा। विदेशी निवेशकों की तरफ से जारी बिकवाली, घरेलू संस्थागत निवेशकों की तरफ से खरीदारी, अमेरिका और भारत में उम्मीद से बेहतर महंगाई आंकड़े और आईटी कंपनियों के अच्छे नतीजे इस हफ्ते बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाते नजर आये। पिछले हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 360.8 अंक यानी कि 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60261.18 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 97.15 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17956.6 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि इस महीने अब तक ये दोनों इंडेक्स करीब 1 प्रतिशत टूट चुके हैं।

    सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो बीएसई मेटल और आईटी में करीब 3 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। वहीं पावर और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 2 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। जबकि बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स 3 प्रतिशत टूटा है। वहीं एफएमसीजी इंडेक्स 1 प्रतिशत फिसलकर बंद हुआ है।

    बीएसई के लार्ज कैप इंडेक्स 0.6 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। जबकि मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ है। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.26 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है।


    स्मॉलकैप इंडेक्स में BCL Industries, Sterling Tools, KBC Global, Goldiam International, Transformers and Rectifiers India, Rategain Travel Technologies, Kolte-Patil Developers, Cressanda Solution और Edelweiss Financial Services में 16-34 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली।

    हालांकि Nureca, Music Broadcast, TD Power Systems, TruCap Finance और FIEM Industries जैसे स्टॉक्स में 10 प्रतिशत की गिरावट रही।

    HDFC Bank Q3: मुनाफा 19.9% बढ़कर 12698 करोड़ रुपए रहा, एसेट क्वालिटी रही स्टेबल

    अगले हफ्ते कैसे रह सकती है बाजार की चाल

    Kotak Securities के अमोल अठावले ने कहा कि टेक्निकल नजरिये से देखें को निफ्टी ने 1 लॉन्ग लेग्ड डोजी कैंडलस्टिक फॉर्मेशन (long legged Doji candlestick formation) बनाया है। अगले कुछ कारोबारी सत्रों के लिए 100-day SMA यानी कि 17900 का स्तर निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट का काम करेगा।

    अगर निफ्टी इस लेवल के ऊपर तेजी दिखाने में कामयाब रहता है तो फिर ये अपने 20डे एसएमए यानी कि 18075 की तरफ जाता नजर आ सकता है। इसके बाद ये बढ़त और भी आगे जा सकती है। निफ्टी इसके आगे 18200 का स्तर भी छूता दिखाई दे सकता है।

    वहीं दूसरी तरफ अगर निफ्टी 17800 के नीचे फिसलता है तो फिर ये गिरावट 17650-17600 तक जा सकती है।

    Religare Broking के अजीत मिश्रा का कहना है कि सोमवार के शुरुआती कारोबार में बाजार सबसे पहले HDFC Bank के नतीजों पर रिएक्ट करेगा। ग्लोबल मार्केट में आई हाल की रिकवरी अब तक भारतीय बाजार को प्रभावित करने में सफल नहीं रही है। हालांकि अगर बाजार की तेजी कायम रहती है तो मार्केट सेंटीमेंट में पॉजिटिव सुधार भी आ सकता है।

    तेजी दिखाने के लिए निफ्टी को अब 18100 का लेवल पार करके मजबूती दिखानी होगी। फिलहाल ट्रेडर्स और निवेशक अपनी पोजीशन पर नियंत्रण बनाये रखते हुए हेजिंग की रणनीति पर काम करते नजर आ सकते हैं।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।