7 कंपनियों का 3 महीने का लॉक-इन पीरियड हुआ खत्म, ट्रेडिंग के लिए करीब 20 करोड़ अतिरिक्त शेयर उपलब्ध

आज जिन शेयरों में 3 महीने का लॉक-इन खत्म हुआ है उनमें ममता मशीनरी, शामी होल्ट्स, सनाथन टेक्सटाइल, DAM कैपिटल, वैस्टर्न कैरियर्स, Northern Arc और कॉनकार्ड Enviro के नाम शामिल हैं। ममता मशीनरी के 11 लाख शेयरों का लॉक-इन पीरियड खत्म हुआ है। इसकी आउटस्टैंडिंग इक्विटी 4 फीसदी है

अपडेटेड Mar 24, 2025 पर 2:35 PM
Story continues below Advertisement
Northern Arc के 9.9 करोड़ शेयर 3 महीने का लॉक-इन से बाहर आए हैं। इसकी आउटस्टैंडिंग इक्विटी 61 फीसदी है। यह स्टॉक अपने आईपीओ प्राइस से 33 फीसदी नीचे दिख रहा है

7 कंपनियों का आज 3 महीने का लॉक-इन पीरियड खत्म हो रहा है। इसका मतबल है कि अब ट्रेडिंग के लिए करीब 20 करोड़ शेयर उपलब्ध होंगे जिनकी वैल्यू करीब 3000 करोड़ रुपए के आसपास है। आज जिन शेयरों में 3 महीने का लॉक-इन खत्म हुआ है उनमें ममता मशीनरी, शामी होल्ट्स, सनाथन टेक्सटाइल, DAM कैपिटल, वैस्टर्न कैरियर्स, Northern Arc और कॉनकार्ड Enviro के नाम शामिल हैं। इनमें से 3 नाम ऐसे हैं जो अपने आईपीओ प्राइस से ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। बाकी सारे स्टॉक अपने आईपीओ प्राइस से नीचे दिख रहे हैं।

ममता मशीनरी

ममता मशीनरी के 11 लाख शेयरों का लॉक-इन पीरियड खत्म हुआ है। इसकी आउटस्टैंडिंग इक्विटी 4 फीसदी है। यह स्टॉक अपने आईपीओ प्राइस से 65 फीसदी ऊपर दिख रहा है।


शामी होल्ट्स

शामी होल्ट्स का भी 3 महीने का लॉक-इन खत्म हुआ है। इसके 3.44 करोड़ शेयर आज से ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे। इसकी आउटस्टैंडिंग इक्विटी 16 फीसदी है। यह स्टॉक अपने आईपीओ प्राइस से 21 फीसदी ऊपर दिख रहा है।

Flash India Composite PMI : मार्च में निजी क्षेत्र की गतिविधि में दिखी नरमी, फरवरी के 58.8 के स्तर से घटकर 58.6 पर आई

सनाथन टेक्सटाइल

सनाथन टेक्सटाइल के 26 लाख शेयर आज 3 महीने के लॉक-इन से मुक्त हुए हैं। इसकी आउटस्टैंडिंग इक्विटी 3 फीसदी है। यह स्टॉक अपने आईपीओ प्राइस से 3 फीसदी ऊपर दिख रहा है।

DAM कैपिटल

DAM कैपिटल के 44 लाख शेयर आज 3 महीने का लॉक-इन से बाहर आए हैं। इसकी आउटस्टैंडिंग इक्विटी 6 फीसदी है। यह स्टॉक अपने आईपीओ प्राइस से 22 फीसदी नीचे दिख रहा है।

वैस्टर्न कैरियर्स

वैस्टर्न कैरियर्स के 5.3 करोड़ शेयर भी 3 महीने का लॉक-इन से बाहर आए हैं। इसकी आउटस्टैंडिंग इक्विटी 52 फीसदी है। यह स्टॉक अपने आईपीओ प्राइस से 51 फीसदी नीचे दिख रहा है।

Northern Arc

Northern Arc के 9.9 करोड़ शेयर 3 महीने का लॉक-इन से बाहर आए हैं। इसकी आउटस्टैंडिंग इक्विटी 61 फीसदी है। यह स्टॉक अपने आईपीओ प्राइस से 33 फीसदी नीचे दिख रहा है।

कॉनकार्ड Enviro

कॉनकार्ड Enviro के 11 लाख शेयरों का 3 महीने का लॉक-इन खत्म हुआ है। इसकी आउटस्टैंडिंग इक्विटी 5 फीसदी है। यह स्टॉक अपने आईपीओ प्राइस से 23 फीसदी नीचे दिख रहा है।

 

मार्च में आई जोर तेजी के दम पर भारत टॉप 10 ग्लोबल बाजारों में रहा सबसे आगे, अमेरिका को लगा झटका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।