7 कंपनियों का आज 3 महीने का लॉक-इन पीरियड खत्म हो रहा है। इसका मतबल है कि अब ट्रेडिंग के लिए करीब 20 करोड़ शेयर उपलब्ध होंगे जिनकी वैल्यू करीब 3000 करोड़ रुपए के आसपास है। आज जिन शेयरों में 3 महीने का लॉक-इन खत्म हुआ है उनमें ममता मशीनरी, शामी होल्ट्स, सनाथन टेक्सटाइल, DAM कैपिटल, वैस्टर्न कैरियर्स, Northern Arc और कॉनकार्ड Enviro के नाम शामिल हैं। इनमें से 3 नाम ऐसे हैं जो अपने आईपीओ प्राइस से ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। बाकी सारे स्टॉक अपने आईपीओ प्राइस से नीचे दिख रहे हैं।
