क्या टाटा ग्रुप के लिए मुश्किलों का दौर शुरू हो गया है? पिछले 6 दिनों में, टाटा ग्रुप के तीन प्रमुख स्टॉक (वोल्टास, टाटा पावर और टाटा मोटर्स) में भारी गिरावट देखने को मिली है। इन शेयरों में गिरावट की वजह से टाटा समूह को 43,300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। यह गिरावट इंवेस्टर्स के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि टाटा समूह ग्रुप के सबसे प्रतिष्ठित और भरोसेमंद ग्रुप में से एक है।