3B Films IPO Listing: पैकेजिंग और थर्मोफॉर्मिंग के लिए पारदर्शी प्लास्टिक फिल्म बनाने वाली 3बी फिल्म्स के शेयरों की आज BSE SME पर कमजोर एंट्री हुई। इसके आईपीओ को मिला-जुला रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत ₹50 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹48.50 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि लिस्टिंग पर उनकी पूंजी ही 3% घट गई। लिस्टिंग के बाद आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर और नीचे आए। टूटकर यह ₹46.08 (3B Films Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 7.48% घाटे में हैं।
