3 कंपनियां मिलकर वित्त वर्ष 2025-26 के लिए हर शेयर पर 845 रुपये तक का शानदार डिविडेंड देने वाली हैं। ये कंपनियां हैं- 3M India, MRF और Honeywell Automation। तीनों कंपनियों के डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 17 जुलाई है। इस तारीख से एक दिन पहले यानि कि 16 जुलाई को मार्केट क्लोजिंग तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुके होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।
सबसे पहले बात करते हैं सबसे ज्यादा डिविडेंड दे रही कंपनी की। 3M India Ltd के शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए हर शेयर पर 506 रुपये का डिविडेंड मिलने वाला है। 506 रुपये के डिविडेंड अमाउंट में 160 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 346 रुपये का स्पेशल डिविडेंड शामिल है। 3M India के डिविडेंड पर अगस्त में होने वाली सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलने पर पेमेंट 30 दिनों के अंदर किया जाएगा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 160 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 375 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड दिया था।
शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। BSE पर वर्तमान कीमत 35426.55 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 40000 करोड़ रुपये के करीब है। 3M India का शेयर BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 75 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। 3M India Ltd, अमेरिका की 3M Company का हिस्सा है। 3M Company एक डायवर्सिफाइड टेक्नोलॉजी और साइंस कंपनी है। यह सेफ्टी एंड इंडस्ट्रियल, ट्रांसपोर्टेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, और कंज्यूमर सेगमेंट में कारोबार करती है।
टायर कंपनी MRF Ltd वित्त वर्ष 2026 के लिए 229 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। इस डिविडेंड का ऐलान मई महीने में हुआ था। इस पर 6 अगस्त को कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलने पर पेमेंट 17 अगस्त को या उसके बाद किया जाएगा। इससे पहले MRF वित्त वर्ष 2026 के लिए दो बार में 3-3 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। वित्त वर्ष 2025 के लिए भी कंपनी ने दो बार 3-3 रुपये का अंतरिम और 229 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था।
MRF के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। कीमत वर्तमान में BSE पर 131445.70 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 55700 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर BSE 200 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 27.77 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
Honeywell Automation का ₹110 का डिविडेंड
Honeywell Automation 110 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दे रही है। इस पर 29 जुलाई को कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। उसके बाद पेमेंट होगा। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। कीमत BSE पर 39100 रुपये है। वित्त वर्ष 2025 के लिए कंपनी ने 105 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। कंपनी का मार्केट कैप 34500 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।