Get App

5 साल में 1000% का मल्टीबैगर रिटर्न, अब सरकारी डिफेंस कंपनी को यूरोप से मिला मेगा ऑर्डर

सरकारी डिफेंस कंपनी ने यूरोप के प्रमुख क्लाइंट से 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का मेगा ऑर्डर हासिल किया है। यह ऑर्डर छह फीडर कंटेनर जहाजों के डिजाइन और निर्माण का है। इसके शेयरों ने बीते 5 साल में 1003% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 14, 2025 पर 3:37 PM
5 साल में 1000% का मल्टीबैगर रिटर्न, अब सरकारी डिफेंस कंपनी को यूरोप से मिला मेगा ऑर्डर
कोचीन शिपयार्ड का शेयर मंगलवार को 1.13% की बढ़त के साथ ₹1,780.00 पर बंद हुआ।

सरकारी डिफेंस कंपनी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने एक प्रमुख यूरोपीय क्लाइंट से 'मेगा' ऑर्डर हासिल किया है। कंपनी के अनुसार, 2,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य वाले ऑर्डर्स को 'मेगा' कहा जाता है।

यह ऑर्डर छह फीडर कंटेनर जहाजों के डिजाइन और निर्माण का है। हर जहाज की क्षमता लगभग 1,700 ट्वेंटी-फुट इक्विवेलेंट यूनिट्स (TEU) होगी और ये लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) से चलेंगे।

ऑर्डर बुक का हाल

कोचीन शिपयार्ड ने बताया कि 14 अक्टूबर को इस ऑर्डर के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) साइन किया गया है। तकनीकी और व्यावसायिक शर्तों के साथ औपचारिक अनुबंध जल्द साइन किया जाएगा। कोचीन शिपयार्ड की ऑर्डर बुक फिलहाल ₹21,100 करोड़ की है। जून तिमाही के अंत में यह ₹22,500 करोड़ थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें