1 महीने में 55% तक उछले शेयर! इन दो सरकारी कंपनियों ने निवेशकों को किया मालामाल

PSU metal stocks: ग्लोबल मार्केट में कॉपर और एल्युमिनियम की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। इससे दो सरकारी मेटल कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। हिंदुस्तान कॉपर और NALCO ने एक महीने में निवेशकों को 55 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है। जानिए इन दोनों शेयरों को अब खरीदना, बेचना या फिर होल्ड करना चाहिए।

अपडेटेड Jan 06, 2026 पर 4:12 PM
Story continues below Advertisement
NALCO के शेयर पिछले एक महीने में करीब 30 प्रतिशत और बीते 12 महीनों में 74 प्रतिशत तक चढ़ चुके हैं।

PSU metal stocks: ग्लोबल मार्केट में कई मेटल की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इसका असर भारतीय शेयर बाजार में भी साफ दिख रहा है। कॉपर और एल्युमिनियम जैसे औद्योगिक धातुओं में तेज उछाल के बीच दो सरकारी मेटल कंपनियों ने पिछले 1 महीनों में 55% तक रिटर्न दिया है। आइए जानते हैं कि दोनों सरकारी कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी की क्या वजह है और अब निवेशकों को क्या करना चाहिए।

Hindustan Copper

सरकारी कॉपर उत्पादक हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में मंगलवार को लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली। इंट्राडे कारोबार में शेयर NSE पर करीब 4 प्रतिशत चढ़कर ₹574.60 के ऑल-टाइम हाई तक पहुंच गया था। आखिर में यह 2.21% की तेजी के साथ ₹564.80 तक पहुंच गया।


पिछले एक महीने में हिंदुस्तान कॉपर के शेयर 55.38 प्रतिशत चढ़ चुके हैं। इस तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉपर की कीमतों का रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचना है। लंदन मेटल एक्सचेंज (LME) पर कॉपर पहली बार $13,000 प्रति टन के पार गया है, जबकि MCX पर भी कॉपर फ्यूचर्स नए हाई पर पहुंचे हैं।

Copper | Latest & Breaking News on Copper | Photos, Videos, Breaking Stories and Articles on Copper - Moneycontrol.com

JPMorgan की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कॉपर की सप्लाई साइड पर दबाव बढ़ गया है। चिली में Capstone Copper की Mantoverde माइन में मजदूरों की हड़ताल और इंडोनेशिया की Grasberg माइन में उत्पादन बाधाओं ने ग्लोबल सप्लाई को टाइट कर दिया है। चिली दुनिया का सबसे बड़ा कॉपर उत्पादक देश है, ऐसे में वहां की किसी भी बाधा का असर सीधे अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर पड़ता है।

बाजार जानकारों के मुताबिक, जब तक ग्लोबल सप्लाई में स्पष्ट सुधार नहीं आता, तब तक कॉपर की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती हैं। इससे हिंदुस्तान कॉपर जैसे शेयरों को सपोर्ट मिलता रह सकता है। हालांकि, तेज रैली के बाद मुनाफावसूली का जोखिम भी बना हुआ है।

Tips2trades के सेबी-रजिस्टर्ड एनालिस्ट ए आर रामचंद्रन का कहना है कि डेली चार्ट पर हिंदुस्तान कॉपर ‘बुलिश’ है। लेकिन यह ‘ओवरबॉट जोन’ में एंट्री कर चुका है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान कॉपर का रेजिस्टेंस (Resistance) लेवल ₹606 है। अगर शेयर इसे पार करता है तो और तेजी आएगी। वहीं, सपोर्ट ₹555 के लेवल पर है। अगर शेयर इसके नीचे आता है, तो यह ₹475 तक गिर सकता है।

National Aluminum Company Ltd (NALCO)

हिंदुस्तान कॉपर के साथ-साथ सरकारी एल्युमिनियम कंपनी NALCO के शेयरों में भी मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। इंट्राडे कारोबार में शेयर करीब 6 प्रतिशत चढ़ गया और इसने नया रिकॉर्ड हाई बनाया। यह नाल्को के लिए लगातार चौथा तेजी वाला सत्र रहा है। यह आखिर में 5.32% की तेजी के साथ 348.40 रुपये पर बंद हुआ।

MCX Aluminium hits lifetime high, LME price nears $2,500/tonne amid supply disruption

NALCO के शेयर पिछले एक महीने में करीब 30 प्रतिशत और बीते 12 महीनों में 74 प्रतिशत तक चढ़ चुके हैं। इस तेजी के पीछे वैश्विक बाजारों में एल्युमिनियम की कीमतों का तीन साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचना है। LME पर एल्युमिनियम के भाव $3,000 प्रति टन के पार निकल गए हैं, जो 2022 के बाद पहली बार देखा गया है।

Bloomberg की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एल्युमिनियम बाजार में सप्लाई साइड पर कई चुनौतियां बनी हुई हैं। चीन में स्मेल्टिंग कैपेसिटी पर लगी सीमाएं और यूरोप में बिजली की ऊंची कीमतों के चलते उत्पादन पर दबाव है। वहीं, कंस्ट्रक्शन और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर से एल्युमिनियम की मांग मजबूत बनी हुई है।

एनालिस्ट्स की बात करें तो NALCO को कवर करने वाले ज्यादातर ब्रोकरेज हाउस अभी भी स्टॉक पर पॉजिटिव हैं। नाल्को को कवर करने वाले 11 एनालिस्ट्स में से 8 ने ‘Buy’ रेटिंग दी है। वहीं, 2 ने ‘Hold’ करने और 1 ने ‘Sell’ की सलाह दी है।

हालांकि, कंसेंसस प्राइस टारगेट के हिसाब से मौजूदा स्तरों से स्टॉक में करीब 19 प्रतिशत का डाउनसाइड भी दिखता है। इससे यह संकेत मिलता है कि आगे की चाल अब मेटल कीमतों की दिशा पर ज्यादा निर्भर करेगी।

Kaynes Tech के शेयर 6% टूटे, मार्केट कैप ₹1,700 करोड़ साफ! अब खरीदें, बेचें या करें होल्ड? जानिए

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।