Stock Market: भारतीय शेयर बाजारों में आखिरकार 6 दिनों की लगातार गिरावट के बाद आज गुरुवार 13 फरवरी को तेजी लौटी है। मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच,सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 450 अंक बढ़कर 6,621 पर पहुंच गया। निफ्टी भी 139 अंकों की तेजी के साथ 23,185 पर कारोबार कर रहा था। यहां तक कि छोटे और मझोले शेयरों में भी शानदार उछाल देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.18 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.78 फीसदी बढ़कर कारोबार कर रहे थे। अधिकतर सेक्टोरल इंडेक्स भी आज हरे निशान में थे। सबसे अधिक तेजी निफ्टी फार्मा में देखने को मिली। निफ्टी मेटल भी 1.5 फीसदी की बढ़त के साछ टॉप गेनर्स में शामिल था।
