Himalaya Nutravedics IPO Listing: आयुर्वेदिक और न्यूट्रिशनल प्रोडक्टस बनाने वाली हिमालय न्यूट्रावेदिक्स के शेयरों की आज ढहते मार्केट में BSE SME पर शानदार एंट्री हुई। एक तरफ शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आधे-आधे फीसदी से अधिक टूट गए तो दूसरी तरफ हिमालय न्यूट्रावेदिक्स के शेयर मजबूत एंट्री के बाद अपर सर्किट पर पहुंच गए। आईपीओ के तहत इसके शेयर ₹106 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹118.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 11.32% का लिस्टिंग गेन (Himalaya Nutravedics Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹123.90 (Himalaya Nutravedics Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 16.89% मुनाफे में हैं।
