Get App

Yes सिक्योरिटीज ने इन 6 कारणों से Happiest Minds को दी BUY रेटिंग, क्या आप खरीदेंगे?

यस सिक्योरिटीज (Yes Securities) ने आईटी कंपनी हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज (Happiest Minds Technologies) के शेयर खरीद (Buy) रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है और इसके लिए 1,018 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने इस शेयर को Buy रेटिंग देने के पीछे 6 प्रमुख कारण बताए हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं-

Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 23, 2023 पर 9:59 PM
Yes सिक्योरिटीज ने इन 6 कारणों से Happiest Minds को दी BUY रेटिंग, क्या आप खरीदेंगे?
ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक हैप्पिएस्ट माइंड्स के रेवेन्यू में 20% से अधिक की ग्रोथ का अनुमान है

यस सिक्योरिटीज (Yes Securities) ने आईटी कंपनी हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज (Happiest Minds Technologies) के शेयर खरीद (Buy) रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है और इसके लिए 1,018 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने इस शेयर को Buy रेटिंग देने के पीछे 6 प्रमुख कारण बताए हैं। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि हैप्पिएस्ट माइंड्स के रेवेन्यू में 20 फीसदी से अधिक की ग्रोथ का अनुमान है। इसमें से भी 97 फीसदी रेवेन्यू डिजिटल बिजनेसों से आएगा। ग्लोबल लेवल पर बिगड़े आर्थिक हालात के चलते निकट-भविष्य में कुछ चुनौतियां है। हालांकि इसके बावजूद डिजिटल टेक्नोलॉजी के लिए लंबी-अवधि की मांग मजबूत बनी हुई है।

ब्रोकरेज ने अगला कारण कंपनी का डिजिटल बिजनेस पर मजबूत और फोकस इसके अधिकतर वर्कफोस (96%) को विदेशों में होना बताया। हैप्पिएस्ट माइंड्स दूसरी टियर-2 आईटी कंपनियों से साइज में छोटी होने के बावजूद 20 फीसदी से अधिक के EBIT मार्जिन को हासिल करने पर जोर दे रही है।

खर्च में हालिया बढ़ोतरी के बावजूद कंपनी ने कर्मचारियों के छोड़कर जाने की दर (एट्रिशन रेट) में गिरावट और ऑपरेटिंग लीवरेज के पॉजिटव रहने का अनुमान जताया है। साथ ही कंपनी अपने एंप्लॉयी पिरामिड को भी बेहतर करने पर जोर दे रही है, जो जल्द इसके ऑपरेटिंग मार्जिन को भी सपोर्ट करेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें