Get App

IT शेयरों में दिखेगी बड़ी रैली, निफ्टी अगर 25,150 के ऊपर बंद हुआ तो नया हाई जल्द बनेगा- अनुज सिंघल

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25,114-25,125 (कल का हाई, ऑप्शन डाटा) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,216-25,275 (हाल का हाई) पर है। वहीं पहला सपोर्ट 24,875-24,950 (कल का निचला स्तर, 20 DEMA)पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,750-24,800 (हाल का निचला स्तर) पर है। आधे BTST लॉन्ग सौदों में मुनाफावसूली करें और बाकी को किसी SL के साथ कैरी करें

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 12, 2024 पर 8:40 AM
IT शेयरों में दिखेगी बड़ी रैली, निफ्टी अगर  25,150 के ऊपर बंद हुआ तो  नया हाई जल्द बनेगा- अनुज सिंघल
पहला घंटा IT के नाम होगा, ट्रेंड पर नजर रखें। 10 बजे के बाद अगर निफ्टी बैंक दिन की ऊंचाई पर हुआ तो लॉन्ग करें।

आज के लिए बाजार की संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि डाओ फ्यूचर्स देखकर ट्रेड लेना नौसिखियापन है । लॉजिक के साथ शॉर्ट नहीं, लॉन्ग बनता है। रिस्क-रिवॉर्ड नाम की भी एक चीज होती है। US बाजार, निफ्टी दोनों अहम सपोर्ट स्तर पर है। अगले हफ्ते की निफ्टी कॉल लॉन्ग करने को कहा है। BTST ट्रेडर्स को खुलते ही बंपर मुनाफा मिलेगा। ट्रेडर्स चाहे तो ट्रेड को कैरी करें या मुनाफा बुक कर लें। आज की क्लोजिंग बाजार के लिए काफी अहम है। अगर आज निफ्टी 25,150 के ऊपर बंद हुआ तो नया हाई जल्द बनेगा। अगर आज का गैपअप फेल हुआ तो लॉन्ग से निकलने का संकेत होगा।

बाजार: क्या करना है आज?

अनुज सिंघल ने कहा कि अब बड़ा सवाल है कि क्या कल ग्लोबल बाजारों में बड़ी रैली की शुरुआत हुई। इंट्राडे में US बाजार 1.6% नीचे थे लेकिन क्लोजिंग बड़ी तेजी के साथ हुई। अक्टूबर 2022 के बाद पहली बार S&P और नैस्डेक ने इंट्राडे में 1.5% नुकसान की भरपाई की है। Nvidia में 8% की रैली बनी, CEO ने कहा चिप की डिमांड काफी जोरदार है।

अनुज के मुताबिक आज सुबह IT शेयरों में बड़ी रैली होगी। US CPI आंकड़ों के मुताबिक IT शेयरों के लिए बढ़िया माहौल बना रहे है। US में दरों में कटौती भी होगी और इकोनॉमी भी मंदी में नहीं जा रही है। IT शेयरों में लगातार लॉन्ग रहने की सलाह रही है। IT शेयरों में हर गिरावट में पोजीशन जोड़नी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें