अपनी ही धुन में आगे बढ़ रहा इस देश का शेयर मार्केट, 14 अप्रैल को पहुंचा नए रिकॉर्ड हाई पर

घरेलू स्टॉक मार्केट में इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) फिलहाल रिकॉर्ड हाई से 9% से अधिक नीचे हैं। वहीं दूसरी तरफ इस देश का स्टॉक मार्केट अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग के चलते अनिश्चितताओं के बावजूद आज 14 अप्रैल को नई ऊंचाईयों पर पहुंच गया। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Apr 14, 2026 पर 10:34 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Taiwan Stock Market: एक तरफ अमेरिका और ईरान की लड़ाई के चलते दुनिया भर में अनिश्चितता छाई हुई है तो दूसरी तरफ ताइवान का स्टॉक मार्केट रॉकेट की स्पीड से ऊपर चढ़ रहा है। आज 14 अप्रैल को इसने ऐसी छलांग लगाई कि रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। पश्चिमी एशिया में चल रहे तनाव के बावजूद निवेशक धड़ाधड़ा एआई शेयरों पर दांव लगा रहे हैं जिससे ताइवान के मार्केट में बहार छा गई। ताइवान का बेंचमार्क इंडेक्स मंगलवार को करीब 2% के उछाल के साथ इससे पहले के रिकॉर्ड हाई को पार कर दिया जिसे हैवीवेट स्टॉक TSMC (ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी) के शेयरों से तगड़ा सपोर्ट मिला जोकि डेढ़ फीसदी उछला है। इससे पहले यह इंट्रा-डे में 26 फरवरी को यानी ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच वार शुरू होने के एक दिन पहले रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था।

Taiex से काफी पीछे MSCI Asia Pacific Index

ताइवान का Taiex इंडेक्स इस साल 2026 में अब तक 25% ऊपर चढ़ा है जबकि एमएससीआई एशिया पैसेफिक इंडेक्स इस दौरान महज 9.7% ही चढ़ पाया। ताइएक्स की जोरदार तेजी का मतलब ये है कि इसने S&P 500 की तरह ईरान युद्ध के दौरान हुए सभी गिरावट की भरपाई कर ली है। पिछले महीने मार्च में एनर्जी की बढ़ती लागत और कच्चे माल की सप्लाई मे रुकाट के चलते वैश्विक तकनीकी शेयरों में भारी गिरावट आई थी।


ओवरऑल क्या है वैश्विक मार्केट का हाल?

अमेरिकी स्टॉक मार्केट में नास्डाक (Nasdaq) और एसएंडपी 500 (S&P 500) 1-1% से अधिक की बढ़त के साथ ओवरनाइट बंद हुए। हालांकि यूरोपीय मार्केट में हल्का दबाव दिखा। वहीं एशियाई मार्केट की बात करें तो आज इनमें काफी रौनक है। जापान का निक्केई फिलहाल 2.39% की बढ़त के साथ 57,886.00, सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स 0.47% के उछाल के साथ 5007.65, हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सैंग 0.89% के उछाल के साथ 25,890.00. ताइवान का ताइवान वेटेड 1.63% की बढ़त के साथ 36,044.25, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3.24% के उछाल के साथ 6002.93, इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट 1.81% के उछाल के साथ 7638.52 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.46% की बढ़त के साथ 4006.89 पर है। घरेलू स्टॉक मार्केट में कारोबार तो बंद है लेकिन गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 1.22% की बढ़त के साथ 24,169.50 पर है।

एक कारोबारी दिन पहले कैसी रही घरेलू स्टॉक मार्केट की स्थिति?

घरेलू स्टॉक मार्केट में एक कारोबारी दिन बिकवाली का जोरदार दबाव रहा। सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स निफ्टी की वीकली एक्सपायरी 14 अप्रैल को रेड जोन में बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप भी बिकवाली का दबाव रहा। ओवरऑल बात करें तो बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹2 लाख करोड़ से अधिक गिर गया यानी कि निवेशकों की दौलत ₹2 लाख करोड़ से अधिक कम हो गई। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो 13 अप्रैल को सेंसेक्स 702.68 प्वाइंट्स यानी 0.91% की गिरावट के साथ 76,847.57 और निफ्टी 50 भी 0.86% यानी 207.95 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 23,842.65 पर बंद हुआ।

LIC Bonus Issue: 1 पर 1 शेयर मिलेंगे फ्री,  लिस्टिंग के बाद से एलआईसी का बड़ा ऐलान, अब तक ऐसी रही शेयरों की चाल

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।