एक बेहद ही थकाने वाले हफ्ते का आज होगा अंत, अच्छे नतीजों पर आज करें रिएक्ट- अनुज सिंघल

शुक्र है शुक्रवार है। एक बेहद ही थकाने वाले हफ्ते का अंत है। कल आखिरी घंटे में बाजार में शानदार रैली हुई। कल सुबह हमारी बात हुई थी कि शायद रैली आ जाए। लेकिन ये नहीं सोचा था कि इतनी नीचे से और इतनी जोर से आएगी। जो भी है, ये बाजार अभी आपको कमाने नहीं दे रहा है। बेसिक टेक्सचर बिकवाली का है, लेकिन बीच-बीच में बड़ी रैली आ रही है

अपडेटेड Aug 08, 2025 पर 8:59 AM
Story continues below Advertisement
टेक्निकली कल भी निफ्टी ने lower high और lower low बनाया। इसका मतलब आज सबसे बड़ा स्तर होगा 24,634 (कल का हाई)।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

शुक्र है शुक्रवार है। एक बेहद ही थकाने वाले हफ्ते का अंत है। कल आखिरी घंटे में बाजार में शानदार रैली हुई। कल सुबह हमारी बात हुई थी कि शायद रैली आ जाए। लेकिन ये नहीं सोचा था कि इतनी नीचे से और इतनी जोर से आएगी। जो भी है, ये बाजार अभी आपको कमाने नहीं दे रहा है। बेसिक टेक्सचर बिकवाली का है, लेकिन बीच-बीच में बड़ी रैली आ रही है। आज कुछ अच्छे नतीजों पर हमें रिएक्ट करना है। BSE, कमिंस, LIC, मैक्स, सभी के नतीजे काफी अच्छे हैं। अब कल का निचला स्तर (24344) हमारे लिए लक्ष्मण रेखा है। क्या कल बाजार ने खराब खबर पर एक panic bottom बनाया?इसका जवाब आपको अगले कुछ दिनों में मिल जाएगा।

बाज़ार: आज के संकेत


डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत से अभी कोई बात नहीं होगी। भारत के साथ ट्रेड डील बातचीत को अभी होल्ड पर रखेंगे। अगले 20 दिन इस मामले से अनिश्चितता बढ़ेगी, लेकिन आज बाजार के पास कुछ अच्छे संकेत हैं। इकोनॉमी से जुड़ी कंपनियों के नतीजे काफी अच्छे हैं। कमिंस के नतीजे सबसे शानदार रहे हैं। कमिंस ने ऑल टाइम हाई EBITDA और मुनाफा डिलीवर किया। कमिंस काफी चल चुका है लेकिन फिर भी शायद आज चले। टाइटन के भी नतीजे बढ़िया हैं, मार्जिन में अच्छा सुधार आया। LIC और मैक्स दोनों के नतीजे काफी अच्छे हैं। खासकर मैक्स के नतीजे बढ़िया हैं, बस वैल्युएशन थोड़े महंगे हैं। BSE के भी शानदार नतीजे, लेकिन यहां दिक्कत वीकली एक्सपायरी मामले की है। आज भी कुछ बड़े नंबर आएंगे, सबसे बड़ा है SBI। SBI के नतीजे बाजार के दौरान ही आ जाते हैं।

बाजार: क्या होनी चाहिए रणनीति

टेक्निकली कल भी निफ्टी ने lower high और lower low बनाया। इसका मतलब आज सबसे बड़ा स्तर होगा 24,634 (कल का हाई)। अगर कल का हाई निकला तो आज हम higher high और higher low बना सकते हैं। कल का निचला स्तर (24344) काफी नीचे था, तो वो आज तो नहीं टूटना चाहिए। 2-3 दिन हाई पर बंद होने पर बाजार में भरोसा बढ़ेगा। तब तक किसी भी रैली पर भरोसा नहीं होगा। कल भी FIIs ने शॉर्ट ही जोड़े हैं। बाजार काफी ओवरसोल्ड है, थोड़ा पुलबैक बकाया है। अभी भी चुनिंदा शेयरों में बने रहना अच्छी रणनीति होगा। जहां नतीजे और कमेंट्री मजबूत है, उन शेयरों में रहें।

निफ्टी पर रणनीति

पहला रजिस्टेंस 24,634-24,671 (पिछले 2 दिन का हाई)पर है। बड़ा रजिस्टेंस 24,725-24,785 (सीरीज का हाई) पर है। पहला सपोर्ट 24,450-24,500 (ऑप्शन जोन) पर है। बड़ा सपोर्ट 24,300-24,350 (कल का निचला स्तर) पर है। खरीदारी का जोन 24,450-24,500 पर हैं इसके लिए 24,350 स्टॉपलॉस लगाए। 24,650 फेल होने पर बेचें, स्टॉपलॉस 24,700 पर लगाए।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

पहला सपोर्ट 55,200-55,400 पर है। बड़ा रजिस्टेंस 54,900-55,100 पर है जबकि पहला रजिस्टेंस 55,600-55,800 पर है। बड़ा रजिस्टेंस 55,800-56,000 पर आया। निफ्टी बैंक में पोजीशन कम रखें, काफी volatile हो सकता है। SBI के नतीजों पर बाजार की नजर होगी।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।