Aarti Industries Share: आरती इंडस्ट्रीज के शेयरों में तगड़ा उछाल, विदेशी केमिकल कंपनी से ₹1500 करोड़ का ऑर्डर मिला

Aarti Industries Share: आरती इंडस्ट्रीज के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी को विदेशी स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी से 1,500 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। दस साल से ज्यादा चलने वाले इस समझौते से कंपनी की कमाई को सहारा मिल सकता है। जानिए शेयर का भाव, निवेश और आगे की पूरी योजना।

अपडेटेड Oct 13, 2026 पर 4:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मंगलवार को Aarti Industries का शेयर कारोबार के दौरान 5.2% तक चढ़ गया।

Aarti Industries Share: केमिकल कंपनी Aarti Industries के शेयरों में मंगलवार, 13 अक्टूबर को 5% से ज्यादा की तेजी आई। कंपनी को एक ग्लोबल स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी से बड़ा काम मिला है। दोनों के बीच लंबे समय के लिए मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई का समझौता हुआ है। इससे 10 साल से ज्यादा समय में करीब ₹1,500 करोड़ का रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है।

इस समझौते के तहत Aarti Industries भारत में एक नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी। कंपनी ही इसे बनाएगी और चलाएगी। यहां खास तरह का केमिकल तैयार किया जाएगा। इसका इस्तेमाल हाई-परफॉर्मेंस प्रोडक्ट बनाने में होता है। केमिकल बनाने के लिए ग्राहक की अपनी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

कंपनी को इस समझौते से एक नया ग्लोबल ग्राहक मिला है। इसका मकसद भारत में ग्राहक की बढ़ती जरूरतों को पूरा करना है। जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद वित्त वर्ष 2028-29 में यहां कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू होने की उम्मीद है।


₹250 करोड़ से कम का निवेश करेगी कंपनी

Aarti Industries के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के लिए ₹250 करोड़ से कम का कैपिटल एक्सपेंडिचर यानी कैपेक्स लगेगा। इसके लिए एक खास फाइनेंशियल मॉडल बनाया जाएगा।

इसमें ग्राहक की तकनीक और Aarti Industries की इंजीनियरिंग क्षमता का इस्तेमाल होगा। कंपनी अपने अनुभव से प्रोडक्शन को बड़े स्तर पर ले जाएगी। साथ ही, प्लांट को चलाने की जिम्मेदारी भी संभालेगी।

मैनेजमेंट ने क्या कहा

Aarti Industries के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO सुयोग कोटेचा ने कहा कि इस समझौते से कंपनी के ग्लोबल ग्राहक पोर्टफोलियो में एक नया नाम जुड़ा है। यह कंपनी की क्षमता पर ग्राहक के भरोसे को दिखाता है।

उन्होंने कहा कि ग्राहक की तकनीक और Aarti Industries के अनुभव को मिलाकर काम किया जाएगा। इससे प्रोडक्शन बढ़ाने, प्लांट तैयार करने और उसे भरोसेमंद तरीके से चलाने में मदद मिलेगी।

Aarti Industries के शेयरों में तेजी

इस समझौते की खबर के बाद मंगलवार को Aarti Industries का शेयर कारोबार के दौरान 5.2% तक चढ़ गया। शेयर ने ₹498.40 का इंट्राडे हाई बनाया। आखिर में स्टॉक 3.04% की बढ़त के साथ ₹488.30 पर बंद हुआ था।

साल 2026 में अब तक कंपनी का शेयर करीब 30% चढ़ चुका है। कंपनी का मार्केट कैप 17.71 हजार करोड़ रुपये है।

डॉली खन्ना ने इस स्मॉलकैप स्टॉक में हिस्सेदारी बढ़ाई, 6 महीने में 77% उछला है शेयर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।