Stocks to Watch: Nifty की एक्सपायरी को 3 लिस्टिंग्स; Lupin, ITC, Trident, और Marico समेत ये 20 शेयर आज फोकस में
Stocks to Watch: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज 3 नवंबर को गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में आज तीन स्टॉक्स की लिस्टिंग के साथ-साथ आईटीसी (ITC), ट्राइडेंट (Trident), ल्यूपिन (Lupin) और मैरिको (Marico) समेत 20 स्टॉक्स में खास वजहों से तेज हलचल दिख सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 2 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 1233.25 प्वाइंट्स यानी 1.66% की बढ़त के साथ 75692.78 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 387.70 प्वाइंट्स यानी 1.68% के उछाल के साथ 23440.80 के डे-हाई पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)
Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 109.50 प्वाइंट्स यानी 0.47% की बढ़त के साथ 23,512.00 पर है। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 2 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 1233.25 प्वाइंट्स यानी 1.66% की बढ़त के साथ 75692.78 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 387.70 प्वाइंट्स यानी 1.68% के उछाल के साथ 23440.80 के डे-हाई पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस
ITC Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आईटीसी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 18.5% घटकर ₹4,229.3 करोड़ रह गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 43.85% बढ़कर ₹30,578.4 करोड़ पर पहुंच गया।
National Aluminium Company-NALCO Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर नालको का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 28.3% बढ़कर ₹1,835 करोड़ और रेवेन्यू 26.3% उछलकर ₹5,419.4 करोड़ पर पहुंच गया।
KEC International Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर केईसी इंटरनेशनल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 81.5% बढ़कर ₹29.7 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन रेवेन्यू 10.2% फिसलकर ₹5,467.7 करोड़ पर आ गया।
Gujarat State Fertilizers & Chemicals (GSFC) Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर जीएसएफसी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 38.2% घटकर ₹200.2 करोड़ रह गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 48.7% बढ़कर ₹4,740.9 करोड़ पर पहुंच गया।
Trident Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ट्राइडेंट का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 93.1% बढ़कर ₹175.6 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन रेवेन्यू 3.8% गिरकर ₹1,719.5 करोड़ पर आ गया। साथ ही बोर्ड ने ₹4650 करोड़ की विस्तार योजना को भी मंजूरी दी है।
Marico Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर मैरिको का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 29.2% बढ़कर ₹558 करोड़ और रेवेन्यू 13% चढ़कर ₹3,897 करोड़ पर पहुंच गया।
Akums Drugs and Pharmaceuticals Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एकम्स ड्रग्स एंड फार्मा का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 176.7% बढ़कर ₹112.9 करोड़ और रेवेन्यू 31.9% चढ़कर ₹1,342.4 करोड़ पर पहुंच गया।
Granules India Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ग्रेन्यूल्स इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 39.2% बढ़कर ₹181.8 करोड़ और रेवेन्यू 20.3% चढ़कर ₹1,560 करोड़ पर पहुंच गया।
PTC India Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर पीटीसी इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 24.8% घटकर ₹143.7 करोड़ रह गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 6.5% बढ़कर ₹5,812.1 करोड़ पर पहुंच गया।
Lupin
ल्यूपिन को 'एमिफैम्प्रिडाइन टैबलेट्स, 10 mg' के लिए अपने ANDA (एब्रिविएटेड न्यू ड्रग एप्लिकेशन) पर अमेरिकी दवा नियामक एफडीए की मंजूरी मिल गई है।
Samvardhana Motherson International
मदरसन ग्रुप ने स्पिनहीट (Spinheat) तकनीक को आगे बढ़ाने को लेकर सिंगापुर की नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (NTU सिंगापुर) के साथ एक साझेदारी का ऐलान किया है। यह एक मैग्नेटिक इंडक्शन तकनीक है, जो ओवन वाले पुराने तरीकों की तुलना में कम एनर्जी में कुछ ही मिनटों में इंडस्ट्रियल कोटिंग्स को क्योर (पक्का) कर सकती है।
TVS Holdings
टीवीएस होल्डिंग्स को अपनी नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस सब्सिडियरी होम क्रेडिट इंडिया फाइनेंस (HCIFPL) में राइट्स इश्यू के जरिए ₹483.91 करोड़ मूल्य के 12.55 करोड़ अतिरिक्त इक्विटी शेयर मिले हैं।
NBCC (India)
एनबीसीसी ने बिहार सरकार के कई विभागों के साथ एक एमओयू किया है। इसके तहत पटना में पहले चरण में चार रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स शुरू की जाएंगी, जिसे कंपनी सेल्फ-फाइनेंसिंग आधार पर पूरा करेगी। इन प्रोजेक्ट्स से बिक्री या लीज के जरिए ₹5,152 करोड़ मिलने का अनुमान है, जबकि प्रोजेक्ट की लागत ₹2,000 करोड़ होने का अनुमान है। इसमें प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC) शुल्क 6% और मार्केटिंग शुल्क 1.25% होगा। इसके अलावा NBCC को ऑयल इंडिया और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स से ₹70.50 करोड़ मूल्य के प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी कॉन्ट्रैक्ट्स मिले हैं।
EAAA India Alternatives
लिस्टिंग के दिन कार्नेलियन एसेट मैनेजमेंट, HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी और एलएंडटी ने ओपन-मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स के कुल 18.77 लाख इक्विटी शेयर यानी 2.9% हिस्सेदारी खरीदी है।
Go Fashion India
प्रमोटर एंटिटी महालक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स ने प्रति शेयर ₹244.89 के भाव पर ₹24.75 करोड़ में गो फैशन इंडिया के 10.1 लाख शेयर और खरीदे हैं, जो कंपनी की पेड-अप इक्विटी कैपिटल का 1.92% है। वहीं दूसरी तरफ फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड ने ₹32.73 करोड़ में 13.33 लाख शेयर (2.53% हिस्सेदारी) ₹245.54 के भाव पर बेच दी। सितंबर 2026 के आखिरी में गो फैशन में फंड की 2.81% हिस्सेदारी थी।
One MobiKwik Systems
बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड ने प्रति शेयर ₹225.13 के भाव पर ₹15.53 करोड़ में मोबिक्विक के 6.9 लाख शेयर (1.31% होल्डिंग) खरीदे हैं।
Womancart
नेक्सस ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड ने वुमनकार्ट के 1.1 लाख इक्विटी शेयर (1.33% हिस्सेदारी) ₹81.65 के भाव पर ₹89.81 लाख में खरीद ली। वहीं प्रमोटर मधुसूदन पाहवा और प्रेरणा पाहवा ने कंपनी के 50,000-50,000 इक्विटी शेयर बेचे हैं। इस तरह उन्होंने कुल 1 लाख शेयर (लगभग 1.21% हिस्सेदारी) ₹81.65 के भाव पर ₹81.65 लाख में बेच दी।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।