Get App

Abans Holdings में आ सकती है 96% की बड़ी रैली, जानिए ब्रोकरेज को क्यों है इस शेयर पर भरोसा

आज की तेजी के साथ Abans Holdings का मार्केट कैप बढ़कर 1817 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 625 रुपये और 52-वीक लो 265 रुपये है। बता दें कि यह कंपनी इंस्टीट्यूशनल ब्रोकिंग, फाइनेंशियल लेंडिंग और ट्रेजरी ऑपरेशन जैसी कई तरह की सर्विसेज प्रोवाइड करती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 24, 2024 पर 6:54 PM
Abans Holdings में आ सकती है 96% की बड़ी रैली, जानिए ब्रोकरेज को क्यों है इस शेयर पर भरोसा
Abans Holdings के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश नजर आ रहे हैं।

लीडिंग ग्लोबल एसेट मैनेजमेंट फर्म Abans Holdings के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश नजर आ रहे हैं। कंपनी के शेयरों में आज 24 सितंबर को 1.17 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 362.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1817 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 625 रुपये और 52-वीक लो 265 रुपये है। बता दें कि यह कंपनी इंस्टीट्यूशनल ब्रोकिंग, फाइनेंशियल लेंडिंग और ट्रेजरी ऑपरेशन जैसी कई तरह की सर्विसेज प्रोवाइड करती है।

कितना है Abans Holdings का टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज फर्म आदित्य बिड़ला मनी के अनुसार Abans Holdings के शेयर की कीमत अपने पियर्स की तुलना में डिस्काउंट पर ट्रेड कर रही है और इसमें लगभग दोगुना या 96 फीसदी तक की बढ़त की संभावना है।

ब्रोकरेज ने Abans Holdings के शेयरों को Buy रेटिंग दी है और ₹710 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों में मंगलवार के क्लोजिंग प्राइस से करीब 96 फीसदी की बढ़त की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें