Abbott India Dividend History: फार्मा कंपनी एबॉट इंडिया ने वित्त वर्ष 2024 के लिए हर शेयर पर 410 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है जो इसका अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड ऐलान है। यह डिविडेंड इसके पूरे साल के मुनाफे का 73 फीसदी है यानी कि कंपनी अपने मुनाफे का 73 फीसदी हिस्सा शेयरहोल्डर्स में बांट दे रही है। वित्त वर्ष 2024 में इसे 1201 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वैसे दिलचस्प बात ये है कि ऐसा पहली बार नहीं है कि कंपनी मुनाफा का अधिकतर हिस्सा डिविडेंड में बांट रही है। इससे पहले वित्त वर्ष 2020 में कंपनी ने मुनाफे का 90 फीसदी और वित्त वर्ष 2021 में 85 फीसदी हिस्सा डिविडेंड के रूप में बांट दिया था।
