AC and Power Stocks Shines: एसी बनाने वाली और पावर कंपनियों के शेयरों में आज जोरदार तेजी आई। इसकी वजह ये है कि दिल्ली समेत उत्तर भारत में इस समय पारा काफी ऊपर है यानी गर्मी बढ़ी है। गर्मियों के चलते कूलिंग एप्लाएंसेज की मांग मजबूत होने और बिजली की खपत में उछाल की उम्मीदों ने एसी और पावर स्टॉक्स की चमक बढ़ाई है। बतां दें कि मौसम विभाग यानी IMD ने कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, क्योंकि दिल्ली समेत आसपास के क्षेत्रों में तापमान लगातार हाई बना हुआ है। दिल्ली के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जबकि रिज स्टेशन पर करीब 43.5 डिग्री सेल्सियस दिखा।
पारे के साथ कौन-कौन से शेयर भागे ऊपर?
एक तरफ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में जोरदार तेजी आई। अमेरिका और ईरान के बीच शांति की उम्मीदों पर सेंसेक्स में 700 अंकों से अधिक तेजी आई तो निफ्टी 50 भी 24100 के पार पहुंच गया। इस बीच गर्मियों या मौसम का पारा ऊपर चढ़ने पर कूलिंग प्रोडक्ट्स की मांग में इजाफा हुआ।
इसके चलते एसी कंपनियों के शेयर चमक गए जैसे कि ब्लू स्टार (Blue Star) 3.44% चढ़कर ₹1,881, वोल्टास (Voltas) 2.34% उछलकर ₹1,498.20 और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया (LG Electronics India) के शेयर 3.30% चढ़कर ₹1,630 पर पहुंच गए। सिर्फ यही नहीं, कूलिंग एंप्लाएंस सेगमेंट के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स और कंपोनेंट सप्लायर्स के शेयरों में अच्छी तेजी दिखी। अंबर एंटरप्राइजेज (Amber Enterprises) 2.77% चढ़कर ₹7,968 और पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट (PG Electroplast) के शेयर 2.45% उछलकर ₹560.55 पर पहुंच गए।
चूंकि गर्मियां बढ़ रही हैं तो इसके चलते बिजली की भी मांग बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि घरों और कंपनियों में एसी और कूलिंग इस्तेमाल बढ़ने लगा है। इसके चलते पावर स्टॉक्स भी चमक गए। एनटीपीसी (NTPC) के शेयर 1.98% उछलकर ₹409.80 और पावर ग्रिड 1.00% चढ़कर ₹319.55 पर पहुंच गया।
अगले कुछ दिन कैसा रहने वाला है मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। बिहार, झारखंड, पश्चिमा बंगाल में गंगा के मैदानी इलाके और ओडिशा में तापमान हाई रह सकता है यानी गर्मियां परेशान कर सकती हैं। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के सूखेपन, साफ आसमान औ सूरज के तेज किरणें गर्मी की मुख्य वजह हैं, जबकि कुछ इलाकों में रात का तापमान भी ज्यादा रहने से लोगों को राहत कम मिल रही है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।