Accord Transformer & Switchgear IPO Listing: अमेरिका और ईरान की जंग में घरेलू स्टॉक मार्केट में आज शुरुआती कारोबार में कोहराम मचा गया। वहीं दूसरी तरफ एकॉर्ड ट्रांसफॉर्मर एंड स्विचगियर के शेयरों ने निवेशकों के चेहरे खिला दिए। इसके आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 357 गुना से अधिक बोली मिली थी। इसके आईपीओ के तहत ₹46.00 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹50.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 8.70% का लिस्टिंग गेन (Accord Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹52.50 (Accord Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 14.13% मुनाफे में हैं।
