मुकुल अग्रवाल ₹100 करोड़ में खरीदेंगे इस कंपनी के 5 लाख से अधिक शेयर, 6 महीने में 50% दे चुका है रिटर्न

Tega Industries Shares: टेगा इंडस्ट्री के बोर्ड ने गुरुवार 18 सितंबर को प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए करीब 2,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना को मंजूरी दी। कंपनी ने बताया कि इस पूंजी को कुल 85 निवेशकों को जारी करके जुटाया जाएगा। इन संभावित निवेशकों में में कंपनी के प्रमोटरों, कई म्यूचुअल फंडों के अलावा दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल का भी नाम शामिल हैं

अपडेटेड Sep 18, 2025 पर 7:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tega Industries Shares: यह शेयर पिछले छह महीनों में 50% से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है

Tega Industries Shares: टेगा इंडस्ट्री के बोर्ड ने गुरुवार 18 सितंबर को प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए करीब 2,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना को मंजूरी दी। कंपनी ने बताया कि इस पूंजी को कुल 85 निवेशकों को जारी करके जुटाया जाएगा। इन संभावित निवेशकों में में कंपनी के प्रमोटरों, कई म्यूचुअल फंडों के अलावा दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल का भी नाम शामिल हैं।

टेगा इंडस्ट्रीज ने बताया कि उसके बोर्ड ने 1 करोड़ इक्विटी शेयरों को प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए जारी करने को मंजूरी दी है। इन शेयरों को 1,994 रुपये प्रति शेयर के भाव पर जारी किया जाएगा। यह इसके बुधवार के बंद भाव से करीब 6% कम है। इस इश्यू के जरिए कंपनी लगभग ₹2,000.6 करोड़ जुटाएगी।

कंपनी ने बताया कि इस प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट में प्रमोटर्स के साथ-साथ दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल भी हिस्सेदारी लेंगे। मुकुल अग्रवाल करीब 100 करोड़ रुपये कंपनी में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा टाटा म्यूचुअल फंड, बंधन म्यूचुअल फंड, टाटा AIS लाइफ इंश्योरेंस और ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड जैसे बड़े संस्थागत निवेशक भी इस इश्यू में शामिल होंगे।


यह प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट कंपनी की 4,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना का हिस्सा है। कंपनी के बोर्ड ने 13 सितंबर को इक्विटी, कन्वर्टिबल सिक्योरिटीज और डेट के मिश्रण से इस राशि को जुटाने की सैद्धांतिक मंजूरी दी थी।

यही नहीं, पिछले हफ्ते टेगा इंडस्ट्रीज ने 1.48 अरब डॉलर में Molycop के अधिग्रहण की योजना का ऐलान भी किया था। इस सौदे में अपोलो फंड्स अल्पसंख्यक निवेशक के रूप में शामिल होंगे।

कंपनी ने कहा कि इस प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी। इसके लिए शेयरधारकों की एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) 10 अक्टूबर 2025 को बुलाई जाएगी।

हालांकि, फंड जुटाने की खबर के बावजूद गुरुवार को Tega Industries के शेयरों का भाव करीब 4% गिरकर 2,036.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। यह शेयर पिछले छह महीनों में निवेशकों को 50% से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है और बाजार में मजबूत आउटपरफॉर्मर बना हुआ है।

टेगा इंडस्ट्रीज के प्रेफरेशिंयस अलॉटमेंट में ये निवेशक ले सकते हैं हिस्सा-

क्रम संख्या प्रस्तावित आवंटियों का नाम कैटेगरी जारी और आवंटित किए जाने वाले शेयरों की अधिकतम संख्या राशि (करोड़ रुपये में)
1 निहाल फिस्कल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड प्रमोटर 220,661 44.00
2 मेहुल मोहनका प्रमोटर 150,451 30.00
3 मदन मोहन मोहनका प्रमोटर 150,451 30.00
4 मंजू मोहनका प्रमोटर 100,300 20.00
5 अरवन मोहनका फैमिली ट्रस्ट प्रमोटर समूह 25,075 5.00
6 अमायरा मोहनका फैमिली ट्रस्ट प्रमोटर समूह 25,075 5.00
7 मनीष मोहनका बेनिफिट ट्रस्ट प्रमोटर समूह 100,300 20.00
8 टाटा म्यूचुअल फंड योग्य संस्थागत क्रेता 2,507,522 500.00
9 बंधन म्यूचुअल फंड योग्य संस्थागत क्रेता 1,053,159 210.00
10 टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड योग्य संस्थागत क्रेता 1,003,009 200.00
11 आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड योग्य संस्थागत क्रेता 752,256 150.00
12 टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड योग्य संस्थागत क्रेता 501,504 100.00
13 मुकुल महावीर अग्रवाल व्यक्ति 501,504 100.00
14 जेनेसिस एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड सामूहिक शरीर 501,504 100.00
15 महिंद्रा मैनुलाइफ म्यूचुअल फंड योग्य संस्थागत क्रेता 325,977 65.00
16 आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी योग्य संस्थागत क्रेता 300,902 60.00
17 कोहेसियन एमके सर्वश्रेष्ठ विचार उप-ट्रस्ट योग्य संस्थागत क्रेता 300,902 60.00
18 360 वन म्यूचुअल फंड योग्य संस्थागत क्रेता 250,752 50.00
19 आईटीआई म्यूचुअल फंड योग्य संस्थागत क्रेता 250,752 50.00
20 अंजना प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड सामूहिक शरीर 200,601 40.00
21 विकास सोमानी व्यक्ति 150,451 30.00
22 रत्नाबाली इक्विटी प्राइवेट लिमिटेड सामूहिक शरीर 125,376 25.00
23 सुषमा आनंद जैन व्यक्ति 100,300 20.00
24 देवांश ट्रेडमार्ट एलएलपी सामूहिक शरीर 75,225 15.00
25 सुरेश कुमार सोमानी व्यक्ति 67,703 13.50
26 रत्नाबाली इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड सामूहिक शरीर 62,688 12.50
27 जयश्री सोमानी व्यक्ति 60,180 12.00
28 एरिस्का इन्वेस्टमेंट फंड लिमिटेड सामूहिक शरीर 50,150 10.00
29 नेक्सोम कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड सामूहिक शरीर 25,075 5.00
30 दिव्या सोमानी व्यक्ति 22,567 4.50
31 दलजीत सिंह साहनी व्यक्ति 20,060 4.00
32 नमिता सोमानी व्यक्ति 12,537 2.50
33 सखी सिंघी व्यक्ति 10,030 2.00
34 अभिनव चांडक व्यक्ति 5,015 1.00
35 नामीता रेड्डी मोहनका व्यक्ति 5,015 1.00
36 शरद कुमार खेतान कर्मचारी 2,507 0.50
37 मधु दुभाषी निदेशक 2,006 0.40
38 आनंद सेन निदेशक 1,504 0.30
39 अश्विनी माहेश्वरी निदेशक 1,253 0.25
40 संजीव कुमार मिश्रा कर्मचारी 1,003 0.20
41 कृष्णु दास कर्मचारी 1,003 0.20
42 मंजूरी राय कर्मचारी 752 0.15
43 रूपम कुमार दास कर्मचारी 551 0.11
44 त्रिशा जैन व्यक्ति 501 0.10
45 शिराज चक्रवर्ती कर्मचारी 501 0.10
46 तपनज्योति गोस्वामी कर्मचारी 501 0.10
47 ऋचा ढींगरा कर्मचारी 501 0.10
48 शिवम निगम कर्मचारी 451 0.09
49 हिमांशु रायजादा कर्मचारी 401 0.08
50 मालविका सिंह कर्मचारी 351 0.07
51 रविन्द्र कुमार ढिंग कर्मचारी 300 0.06
52 जयंत कुमार वाजपेयी कर्मचारी 250 0.05
53 मनीष मनवानी कर्मचारी 250 0.05
54 आशिम सरकार कर्मचारी 250 0.05
55 सौरव सेन कर्मचारी 250 0.05
56 रक्तिम अधिकारी कर्मचारी 250 0.05
57 ABHISHEK ΤΑΝΤΙΑ कर्मचारी 225 0.04
58 दीपंकर बख्शी कर्मचारी 150 0.03
59 कार्तिक साहा कर्मचारी 150 0.03
60 सौरव रॉय कर्मचारी 125 0.02
61 सुधा नौटियाल कर्मचारी 125 0.02
62 सतीश बाबू ई कर्मचारी 100 0.02
63 नागराज जी कर्मचारी 100 0.02
64 संदीप मुखर्जी कर्मचारी 100 0.02
65 रूपक कुमार दास कर्मचारी 100 0.02
66 पिंटू कुमार हलदर कर्मचारी 100 0.02
67 शांतनु दासमहापात्र कर्मचारी 100 0.02
68 चौहान अभिराजसिंह कर्मचारी 100 0.02
69 अभिषेक कर्मचारी 100 0.02
70 कृष्ण पाल सिंह कर्मचारी 100 0.02
71 सुमित सौरव पाही कर्मचारी 100 0.02
72 अनिरबन दास कर्मचारी 100 0.02
73 बसंत पर्वत साहा कर्मचारी 100 0.02
74 प्रलय दत्ता कर्मचारी 100 0.02
75 प्रान्तिक स्वर्णकार कर्मचारी 100 0.02
76 अनिरुद्ध चटराज कर्मचारी 75 0.01
77 बिकाश कुमार शॉ कर्मचारी 75 0.01
78 बिस्वा कुमार आचार्जी कर्मचारी 50 0.01
79 अशोक कुमार मिश्रा कर्मचारी 50 0.01
80 संदीप गिरि कर्मचारी 50 0.01
81 मनोजित सेन कर्मचारी 50 0.01
82 देबाशीष कोले कर्मचारी 50 0.01
83 प्रदीप कुमार दास कर्मचारी 50 0.01
84 मृणाल कांति रॉय कर्मचारी 50 0.01
85 कौशिक करंजई कर्मचारी 50 0.01
कुल 1,00,33,090 2,000.60

यह भी पढ़ें- निफ्टी अगले 12 महीने में जाएगा 27,000 के पार, गोल्डसैक्स सैक्स ने जताया बड़ा अनुमान

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।