Get App

Acevector IPO Listing: Snapdeal नहीं दे पाई लिस्टिंग गेन, 11% डिस्काउंट पर ₹32 के शेयरों की एंट्री

Snapdeal IPO Listing: स्नैनडील (Snapdeal), यूनीकॉमर्स (unicommerce) और स्टेलरो ब्रांड्स (Stellaro Brands) की पैरेंट कंपनी ऐसवेक्टर के शेयर आज लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 05, 2026 पर 10:18 AM
Acevector IPO Listing: Snapdeal नहीं दे पाई लिस्टिंग गेन, 11% डिस्काउंट पर ₹32 के शेयरों की एंट्री
Snapdeal IPO Listing: स्नैपडील की ऐसवेक्टर का ₹420 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25-29 सितंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Acevector IPO Listing: एसेट-लाइट डिजिटल कॉमर्स इकोसिस्टम चलाने वाली स्नैपडील (Snapdeal) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में भारी डिस्काउंट के साथ एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 5 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹32 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹28.30 और NSE पर ₹28.32 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि लिस्टिंग पर 11% से अधिक पूंजी ही घट गई। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर फिसल गए। टूटकर BSE पर यह ₹27.38 (Snapdeal Share Price)  पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 14.44% घाटे में हैं।

Snapdeal IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

ऐसवेक्टर का ₹420 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25-29 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 5.07 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 3.42 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 8.53 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 4.83 गुना भरा था।

इस आईपीओ के तहत ₹287 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹1 की फेस वैल्यू वाले ₹133 करोड़ के 4,15,62,500 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹132.00 करोड़ मार्केटिंग और बिजनेस प्रमोशन, ₹50.00 करोड़ टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर कॉस्ट, ₹49.86 करोड़ इनऑर्गेनिक ग्रोथ और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और ₹49.86 करोड़ आईपीओ से जुड़े एक्सपेंसेज पर खर्च होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें