Get App

Acme Universal IPO Listing: ₹56800 का मुनाफा हर लॉट पर, लिस्ट होते ही सेफ्टी शू कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट

Acme Universal IPO Listing: एक्मे यूनिवर्सल सेफजोन 9 इंडस्ट्रियल सेफ्टी शूज बनाती है। अब आईपीओ को ताबड़तोड़ रिस्पांस के बाद इसके शेयर 42% से अधिक प्रीमियम पर लिस्ट हुए और फिर उछलकर अपर सर्किट पर पहुंच गए। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 06, 2026 पर 11:02 AM
Acme Universal IPO Listing: ₹56800 का मुनाफा हर लॉट पर, लिस्ट होते ही सेफ्टी शू कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट
Acme Universal IPO Listing: एक्मे यूनिवर्सल सेफजोन 9 का ₹36 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28-30 सितंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Acme Universal IPO Listing: अलग-अलग इंडस्ट्रीज की जरूरतों के हिसाब से सुरक्षित जूते बनाने वाली एक्मे यूनिवर्सल सेफजोन 9 के शेयरों की आज BSE SME पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 23 गुना से अधिक बोली मिली थी। इसके आईपीओ के तहत ₹71 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹101.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 42.25% का लिस्टिंग गेन (Acme Universal Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹106.05 (Acme Universal Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक 49.37% मुनाफे में हैं। चूंकि लॉट साइज 1600 शेयरों का था तो हर लॉट पर आईपीओ निवेशक ₹56,080 के फायदे में हैं।

Acme Universal IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

एक्मे यूनिवर्सल सेफजोन 9 का ₹36 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28-30 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 23.41 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 31.29 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 31.98 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 15.23 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 50,60,800 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹3.62 करोड़ सोलर पावर प्लांट लगाने, ₹8.96 करोड़ एडीशनल मशीनरी के इंस्टॉलेशन, ₹8.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की बढ़ी हुई जरूरतों और बाकी पैसे इनऑर्गेनिक ग्रोथ और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Acme Universal के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें