PVR और Tech Mahindra में दिखा एक्शन, जानिये दोनों स्टॉक्स पर दिग्गजों का रिएक्शन

PVR पर कोटक ने रेटिंग BUY से घटाकर ADD रेटिंग दी है। कोटक ने इस मल्टीप्लेक्स स्टॉक पर जारी रिपोर्ट में कहा कि बॉलीवुड फिल्मों को लेकर दर्शकों का नजरिया बदल गया है। कोरोना के बाद दर्शकों की सोच बदली हुई दिखाई दे रही है। कोटक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 2022 में सिर्फ 7 फिल्मों का कलेक्शन 100 करोड़ के ऊपर गया है

अपडेटेड Jan 16, 2023 पर 6:06 PM
Tech Mahindra के एनालिस्ट की मीटिंग 3 फरवरी को हो सकती है। 3 फरवरी को ही नए CEO की घोषणा की जा सकती है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट और क्या चल रहा है। इसमें ऐसे शेयर पर नजर रहती है जिसमें एक्शन है। उसके बाद उन खबरों पर बाजार पर क्या रिएक्शन है। आज बाजार में दो शेयरों में एक्शन देखने को मिला। पीवीआर और टेक महिंद्रा पर दिन भर बाजार की नजरें रहीं। पीवीआर पर कोटक सिक्योरिटीज की रिपोर्ट आने के बाद स्टॉक में एक्शन नजर आया। कोविड के बाद दर्शकों के फिल्मों के प्रति बदलते नजरिये के बारे में भी रिपोर्ट में बताया गया। वहीं टेक महिंद्रा के एनालिस्ट की अगले महीने होने वाली मीटिंग के बारे में कयास लगाये जा रहे हैं कि उसी दिन कंपनी को नया सीईओ मिल सकता है। ये इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाली कंपनी है।

    PVR 

    पीवीआर पर आज कोटक ने अपनी रिपोर्ट जाहिर की। उन्होंने शेयर की रेटिंग BUY से घटाकर ADD कर दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि बॉलीवुड फिल्मों को लेकर दर्शकों का नजरिया बदल गया है। कोविड के बाद दर्शकों की सोच बदली हुई दिखाई दे रही है। इस पर ज्यादा प्रकाश डालते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 में सिर्फ 7 फिल्मों का कलेक्शन 100 करोड़ के ऊपर गया है।


    वहीं इसके पहले यानी कि कोविड के पूर्व 2019 में 17 फिल्मों का कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा देखने को मिला था। लेकिन कोविड के बाद देखने को मिला है कि अब दर्शक OTT का रुख कर रहे हैं। इन्होने इसका FY2023-24 के लिए ऑक्यूपेंसी अनुमान घटाया है। जबकि EBITDA अनुमान 15-38% घटाया है।

    हालांकि कुछ आंकड़े राहत भरे भी नजर आये। 2022 में सिर्फ 5 फिल्मों का कलेक्शन 200 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंचा। जबकि 2019 में 7 फिल्मों का कलेक्शन 200 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा था।

    बजट में EPCG स्कीम की रियायतें और ECLGS लोन चुकाने की अवधि बढ़ेः अमित जायसवाल, CFO, Royal Orchid Hotels

    Tech Mahindra

    आज टेक महिंद्रा का शेयर भी एक्शन में नजर आया। इसकी वजह बताते हुए यतिन मोता ने कहा कि टेक महिंद्रा पर ब्रोकरेज बुलिश नजर आये। इस कंपनी के बारे में ये खबर भी है कि 3 फरवरी को एनालिस्ट मीट हो सकती है। इतना ही नहीं 3 फरवरी को ही नए CEO का ऐलान किया जा सकता है। कंपनी को 5G कैपेक्स का फायदा मिलेगा।

    डिविडेंड अदा करने के लिए लिहाज से ये कंपनी इंडस्ट्री में नंबर वन है। कंपनी 95% डिविडेंड भुगतान करती है जो कि इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा है। इसका FCF यील्ड 4.5% पर है जो कि आकर्षक नजर आ रहा है। इसके मार्जिन का बॉटम बनता दिख रहा है। आगे भी मार्जिन में सबसे तेज रिकवरी की उम्मीद है।

    FY24 के आधार पर 15 के मल्टीपल का वैल्युएशन आकर्षक है। ये शेयर ऊंचाई से शेयर 40% गिरा है। ब्रोकरेज का कहना है कि विप्रो के मुकाबले टेक महिंद्रा ज्यादा पसंद आ रहा है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।