26 सितंबर को सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर बंद हुए । हालांकि आज बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई। ऐसे में सीएनबीसी-आवाज के अनुज सिंघल ने निवेशकों को बाजार पर आज की रणनीति पर सलाह देते हुए कहा कि मौजूदा लॉन्ग सौदों में SL को बढ़ाकर 25,950 पर लाएं। डे ट्रेडर्स के लिए खरीदारी का जोन 26,150-26,250 पर है। डे ट्रेडर्स के लिए पोजीशन जोड़ने का जोन 26,050-16,150 पर लगाए। नए इंट्राडे लॉन्ग सौदों का SL 25,950 पर है। नई पोजीशन लॉन्ग सौदों का SL थोड़ा नीचे 25,750 पर है। उन्होंने कहा कि अगर HDFC बैंक 1800 के ऊपर टिका तो बैंक निफ्टी में बड़ी तेजी होगी। ऐसे में बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।
अनुज सिंघल ने कहा कि लार्ज और मिडकैप शेयरों पर फोकस करें। एक्सेंचर के नतीजे और US GDP नंबर आज आईटी शेयरों पर जोश भर सकते हैं। कल भी हमने IT शेयरों में लॉन्ग रहने की सलाह दी थी। अनुज सिंघल ने कहा कि आईटी कंपनियों में Infosys, HCL Tech, Mphasis, Coforge, Persistent, OFSS के शेयरों में बुलिश नजरिया बना हुआ है।
फोकस में टाटा मोटर्स (Green)
अनुज सिंघल टाटा मोटर्स के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि चीन के स्टिमुलस पैकेज का टाटा मोटर्स को फायदा मिलेगा। कोविड के बाद चीन में सबसे बड़ा पैकेज दिया है। JLR के लिए चीन बहुत बड़ा बाजार है। JLR अब इलेक्ट्रिक व्हीकल पर फोकस कर रही है।
चीन का लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। रिजर्व रिक्वायरमेंट रेश्यो में 0.5% की कटौती की है। सिस्टम में 1 ट्रिलियन यूआन की लिक्विडिटी आएगी। मेटल शेयरों में बड़ी तेजी संभव है। मेटल शेयर में टाटा स्टील, हिंडाल्को, नाल्को में नजर रखें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।