Get App

लाइव ब्लॉग

Edited By: Moneycontrol News NOVEMBER 21, 2024 / 4:36 PM IST

Adani Bribery Case Highlights: अदाणी स्टॉक्स को तगड़ा नुकसान, 22% तक टूटे; गौतम अदाणी की नेटवर्थ 12 अरब डॉलर घटी

Adani Bribery Case Highlights: अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट के चलते गौतम अदाणी की नेटवर्थ भी घट गई। फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, अदाणी की दौलत 12.1 अरब डॉलर घटकर 57.7 अरब डॉलर रह गई है। अपनी सफाई में अदाणी समूह ने कहा ग्रुप अपने स्टेकहोल्डर्स, पार्टनर्स और कर्मचारियों को आश्वस्त करता है कि वह कानून का पालन करने वाली ऑर्गेनाइजेशन है

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) और अदाणी ग्रीन एनर्जी के दो अन्य बोर्ड मेंबर्स पर रिश्वत देने के आरोप सामने आने से अदाणी ग्रुप की कंपनियों के लिए 21 नवंबर का दिन बेहद बुरा रहा। कंपनियों के स्टॉक्स 22 प्रतिशत तक टूट गए, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। दरअसल अमेरिकी प्रॉसीक्यूटर्स ने आरोप लगाया है कि गौतम अदाणी, सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट्स हासिल करने के लिए 25 करोड़ डॉलर से

Gautam Adani Bribery Case Highlights: अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर आर. अदाणी और MD-CEO विनीत एस. जैन पर भी अमेरिकी कानूनों को तोड़ने का आरोप लगा है।
Gautam Adani Bribery Case Highlights: अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर आर. अदाणी और MD-CEO विनीत एस. जैन पर भी अमेरिकी कानूनों को तोड़ने का आरोप लगा है।
NOVEMBER 21, 2024 / 4:20 PM IST

Adani Bribery Case Live: गौतम अदाणी की दौलत 12.1 अरब डॉलर घटी

रिश्वत के आरोपों के बाद अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट से गौतम अदाणी की नेटवर्थ को भी झटका लगा। फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अदाणी टॉप 10 लूजर्स में शामिल हैं। उनकी दौलत 12.1 अरब डॉलर घटकर 57.7 अरब डॉलर रह गई। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 25वें स्थान पर खिसक गए।

    NOVEMBER 21, 2024 / 4:13 PM IST

    Adani Bribery Case Live: अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 22% टूटकर बंद

    21 नवंबर को अदाणी ग्रुप की कंपनियों में से सबसे ज्यादा 22.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर बंद हुआ है। बीएसई के डेटा के मुताबिक, अदाणी पोर्ट्स 13 प्रतिशत, अदाणी पावर 9 प्रतिशत, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 20 प्रतिशत गिरावट के साथ लोअर सर्किट में, अदाणी ग्रीन एनर्जी 19 प्रतिशत, अदाणी टोटल गैस 10 प्रतिशत, अदाणी विल्मर 10 प्रतिशत गिरावट के साथ लोअर सर्किट में, अंबुजा सीमेंट्स 12 प्रतिशत, एसीसी लिमिटेड 7 प्रतिशत टूटा। एनडीटीवी का शेयर फ्लैट लेवल पर क्लोज हुआ।

      NOVEMBER 21, 2024 / 4:06 PM IST

      Adani Bribery Case Live: SECI का कैसे उछला नाम

      SECI रिन्यूएबल क्षमता के विकास और विस्तार में लगी हुई है। यह भारत की रिन्यूएबल एनर्जी इंप्लीमेंटिंग एजेंसीज (REIA) में से एक है। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने अभियोग में कहा है कि 2020 से SECI ने एक एनर्जी प्रोड्यूसर के साथ कुछ तय दरों पर ग्रीन पावर सप्लाई के लिए बिजली खरीद समझौता किया था। गौतम अदाणी और अधिकारियों ने बिजनेस हासिल करने के लिए राज्य डिस्कॉम को SECI के साथ कॉन्ट्रैक्ट करने के लिए सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने की पेशकश की।

      कहा गया कि समझौते की शर्तों के अनुसार SECI को एक निश्चित दर पर बिजली खरीदनी थी। समझौते के तहत एनर्जी की ऊंची कीमतों के कारण SECI के लिए बिजली के खरीदार ढूंढना मुश्किल हो गया, जिससे LOAs और अदाणी ग्रीन एनर्जी और अमेरिकी इश्यूअर Azure Power Global के लिए अनुमानित रेवेन्यू को खतरा हो रहा था। डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस का आरोप है कि गौतम अदाणी और अन्य ने स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को SECI के साथ एग्रीमेंट करने के बदले सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने का वादा करने की योजना बनाई। इसने अदाणी ग्रीन और Azure Power की सहायक कंपनियों को SECI के साथ बिजली खरीद समझौता करने में सक्षम बनाया।

        NOVEMBER 21, 2024 / 3:55 PM IST

        Adani Bribery Case Live: PSU सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का क्या आया रिस्पॉन्स

        यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के आरोपों में नववरत्न पीएसयू सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन (SECI) का नाम भी उछला है। लेकिन कंपनी ने आरोपों से खुद को अलग करते हुए कहा कि उसे आरोपों से संबंधित कोई डॉक्युमेंट नहीं मिला है। साथ ही यह अनिश्चित है कि कंपनी के किसी भी नियम का उल्लंघन किया गया है या नहीं। रॉयटर्स के मुताबिक, SECI के हेड आरपी रूप्ता का कहना है कि कंपनी के पास इस मामले की जांच करने का कोई आधार नहीं है।

          NOVEMBER 21, 2024 / 3:47 PM IST

          Adani Bribery Case Live: PSP Projects के शेयरों में भी गिरावट

          अदाणी ग्रुप पर रिश्वत के आरोपों पर PSP Projects के शेयरों में भी तगड़ी बिकवाली हुई और कीमत 9 प्रतिशत नीचे आई। एक दिन पहले कंपनी ने ऐलान किया था कि अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी इंफ्रा इसकी 30.07 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। यह खरीद 685 करोड़ रुपये में होगी और इसके लिए शेयर पीएसपी प्रोजेक्ट्स के एक फाउंडर बेचेंगे। इसके चलते अदाणी ग्रुप पर लगे आरोपों का असर PSP Projects के शेयरों पर भी पड़ा।

            NOVEMBER 21, 2024 / 3:22 PM IST

            Adani Bribery Case Live: कांग्रेस के हमलों पर बीजेपी का पलटवार

            गौतम अदाणी पर रिश्वत के आरोपों पर कांग्रेस के हमलों पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। कहा गया कि आरोपों में जिन राज्यों का जिक्र है, उनमें उस समय विपक्षी दलों का शासन था। भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने अमेरिकी प्रॉसीक्यूटर्स के अभियोग का हवाला देते हुए कहा कि जुलाई 2021 से फरवरी 2022 के बीच जिन राज्यों में सरकारी अधिकारियों को अदाणी समूह द्वारा कथित तौर पर रिश्वत दी गई वे हैं- ओडिशा, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश। इन राज्यों में उस वक्त विपक्ष की सरकार थी।

              NOVEMBER 21, 2024 / 3:10 PM IST

              Adani Bribery Case Live: अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने शेयर बाजारों को दी सफाई

              अमेरिकी प्रॉसीक्यूटर्स की ओर से गौतम अदाणी और अदाणी ग्रुप के कुछ एग्जीक्यूटिव्स पर लगाए गए आरोपों पर मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स को लेकर शेयर बाजार ने अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस से सफाई मांगी थी। अपने क्लैरिफिकेशन में कंपनी ने कहा, 'हम समझते हैं कि यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस और यूनाइटेड स्टेट्स सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने गौतम अदाणी के साथ-साथ अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के दो अन्य बोर्ड मेंबर्स के खिलाफ न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के लिए यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एक आपराधिक अभियोग जारी किया है। साथ ही एक सिविल शिकायत दर्ज की है। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के खिलाफ इस विषय में कोई आरोप नहीं लगाया गया है।'

                NOVEMBER 21, 2024 / 2:55 PM IST

                Adani Bribery Case Live: अदाणी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.2 लाख करोड़ घटा

                अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में हो रही भारी बिकवाली से ग्रुप की सभी कंपनियों का मार्केट कैप कुल मिलाकर 2.2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा घट गया है। ग्रुप की 10 कंपनियां शेयर बाजार में ​लिस्टेड हैं और सभी के शेयर लाल निशान में हैं। सबसे ज्यादा गिरावट अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में दिखी है।

                  NOVEMBER 21, 2024 / 2:36 PM IST

                  Adani Bribery Case Live: सागर अदाणी के खिलाफ पिछले साल जारी हुआ था सर्च वॉरंट

                  अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के आदेश के मुताबिक, अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी के खिलाफ मार्च 2023 में FBI के स्पेशल एजेंट्स ने सर्च वॉरंट जारी किया था। उन्हें ग्रैंड जूरी समन भी दिया गया था। आदेश में कहा गया है कि सागर अदाणी के खिलाफ जांच के तहत कुछ अपराधों और व्यक्तियों के बारे में भी पता चला। इसकी जानकारी गौतम अदाणी के साथ साझा की गई थी।

                    NOVEMBER 21, 2024 / 2:18 PM IST

                    Adani Bribery Case Live: अदाणी मुद्दे का बाजार पर बहुत लंबा नहीं होगा असर

                    अदाणी पर आरोपों के बाजार पर असर को लेकर फर्स्ट ग्लोबल की चेयरपर्सन और एमडी देविना मेहरा का मानना है कि यह देखना होगा कि इस खबर का कहां तक और कितना असर पड़ेगा। जो लोग अदाणी ग्रुप के शेयरों में निवेश किए हुए हैं उन्हें तो ध्यान देना ही होगा। लेकिन जहां तक पूरे बाजार का सवाल है, यह बहुत लंबे वक्त तक चलने वाला असर नहीं होना चाहिए।

                      NOVEMBER 21, 2024 / 1:51 PM IST

                      Adani Bribery Case Live: अदाणी ग्रुप ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

                      सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट्स हासिल करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने के लग रहे आरोपों पर अदाणी ग्रुप की ओर से बयान सामने आया है। ग्रुप के प्रवक्ता ने कहा कि अदाणी ग्रीन के डायरेक्टर्स के खिलाफ यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस और यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन की ओर से लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं और उनका खंडन किया जाता है। जैसा कि यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने खुद कहा है, "अभियोग में लगाए गए आरोप सिर्फ आरोप हैं और जब तक दोष साबित नहीं हो जाता, तब तक डिफेंडेंट्स को निर्दोष माना जाता है।" बयान में आगे कहा गया कि सभी संभव कानूनी उपाय किए जाएंगे। अदाणी समूह हमेशा अपने संचालन के सभी अधिकार क्षेत्रों में गवर्नेंस, पारदर्शिता और रेगुलेटरी कंप्लायंस के हाइएस्ट स्टैंडर्ड्स को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हम अपने स्टेकहोल्डर्स, पार्टनर्स और कर्मचारियों को आश्वस्त करते हैं कि हम कानून का पालन करने वाली ऑर्गेनाइजेशन हैं।

                        NOVEMBER 21, 2024 / 1:26 PM IST

                        Adani Bribery Case Live: US कोर्ट ऑर्डर में इन सरकारी एंटिटीज का भी नाम

                        अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के ऑर्डर में गौतम अदाणी और अदाणी ग्रुप के एग्जीक्यूटिव्स पर लगाए गए आरोपों के बीच भारत की कुछ सरकारी कंपनियों के नाम भी मेंशन हैं। इन कंपनियों में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, तमिलनाडु जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड, ग्रिडको लिमिटेड, जम्मू एंड कश्मीर पावर कॉरपोरेशन, आंध्र प्रदेश सेंट्रल पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन, आंध्र प्रदेश ईस्टर्न पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, आंध्र प्रदेश साउदर्न डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड शामिल हैं।

                          NOVEMBER 21, 2024 / 1:10 PM IST

                          Adani Bribery Case Live: 'गौतम अदाणी होने चाहिए गिरफ्तार'- राहुल गांधी

                          गौतम अदाणी पर रिश्वत देने की साजिश में शामिल होने के आरोप लगने के बाद राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "यह साफ है कि अदाणी ने अमेरिकी और भारतीय कानूनों का उल्लंघन किया है, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। मुझे आश्चर्य है कि वह एक स्वतंत्र व्यक्ति की तरह क्यों घूम रहे हैं।" राहुल ने आगे कहा कि पीएम मोदी, अदाणी के पीछे खड़े हैं और उन्हें बचा रहे हैं। अदाणी मुद्दे पर जेपीसी जांच जरूरी है।

                            NOVEMBER 21, 2024 / 12:56 PM IST

                            Adani Bribery Case Live: 'ये सब आरोप, हमें इंतजार करना चाहिए'

                            क्रॉफर्ड बेली एंड कंपनी के सीनियर पार्टनर संजय आशेर का कहना है, “ये सब आरोप हैं। अब जाहिर है कि अदाणी को अमेरिका में अमेरिकी रेगुलेटरीज अथॉरिटीज और अमेरिकी अदालत के समक्ष इसका मुकाबला करना होगा। इसलिए, हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि वहां क्या होता है। जहां तक ​​भारतीय अदालतों का सवाल है, तो उन्होंने अदाणी को पूरी तरह से क्लीन चिट दी हुई है। इसलिए ​​भारत के मामले में कोई चिंता की बात नहीं है। और जैसा कि मैं समझता हूं, अगर अमेरिका में फॉरेन करप्ट प्रैक्टिसेज एक्ट (एफसीपीए) या रिश्वतखोरी कानूनों के तहत आरोप हैं तो अमेरिकी कानून के तहत सेटलमेंट की एक प्रक्रिया भी है। इसलिए, मुझे नहीं लगता कि यह कोई चिंताजनक बात है। यह एक तरह की हलचल है, जो अपने आप शांत हो जाएगी।”

                              NOVEMBER 21, 2024 / 12:43 PM IST

                              Adani Bribery Case Live: रिश्वत के आरोप अदाणी ग्रुप के लिए क्रेडिट निगेटिव: मूडीज

                              रेटिंग एजेंसी मूडीज ने अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोपों को समूह की कंपनियों के लिए क्रेडिट निगेटिव माना है। मूडीज रेटिंग्स ने एक बयान में कहा, "अदाणी समूह की वैल्यूएशन करते समय हमारा मेन फोकस समूह की कंपनियों की अपनी लिक्विडिटी जरूरतों को पूरा करने के लिए पूंजी तक पहुंचने की क्षमता और इसकी गवर्नेंस प्रैक्टिसेज पर है।"

                                NOVEMBER 21, 2024 / 12:22 PM IST

                                Adani Bribery Case Live: इन बैंकों का भी अदाणी ग्रुप में एक्सपोजर

                                अदाणी ग्रुप की कंपनियों में भारत के कई बैंकों का भी एक्सपोजर है। इनमें भारतीय स्टेट बैंक, ICICI Bank, एक्सिस बैंक, यस बैंक, इंडसइंड बैंक, IDFC First Bank, बैंक ऑफ इंडिया, RBL Bank, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, IDBI Bank शामिल हैं।

                                  NOVEMBER 21, 2024 / 12:05 PM IST

                                  Adani Bribery Case Live: 2020 से 2024 के बीच की गई घूस की पेशकश

                                  रिश्वत मामले में यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट का कहना है कि तकरीबन 2020 से 2024 के बीच अदाणी ग्रीन एनर्जी और एज्योर पावर ग्लोबल को सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के लिए भारतीय अधिकारियों को रिश्वत की पेशकश की गई। कॉन्ट्रैक्ट के जरिए 20 साल में 2 अरब डॉलर से ज्यादा मुनाफे का अनुमान लगाया गया था। इसका फायदा लेने के लिए झूठे दावे करते हुए लोन और बॉन्ड्स जुटाए गए।

                                    NOVEMBER 21, 2024 / 11:48 AM IST

                                    Adani Bribery Case Live: अदाणी ग्रुप के 60 करोड़ डॉलर के बॉन्ड रद्द

                                    गौतम अदाणी पर रिश्वत देने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगने के बाद अदाणी ग्रुप की कंपनियों ने 60 करोड़ डॉलर के बॉन्ड रद्द कर दिए हैं। ग्रुप के मौजूदा यूएस करेंसी बॉन्ड्स में गिरावट है। अदाणी ग्रीन एनर्जी ने एक प्रेस रिलीज में कहा, 'यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस और यूनाइटेड स्टेट्स सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने कंपनी के बोर्ड मेंबर्स गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के लिए यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एक आपराधिक मुकदमा जारी किया है। साथ ही एक सिविल शिकायत दर्ज की है। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने बोर्ड मेंबर विनीत जैन को भी इस तरह के आपराधिक मुकदमे में शामिल किया है। इन घटनाक्रमों के मद्देनजर, हमारी सहायक कंपनियों ने फिलहाल प्रस्तावित डॉलर बॉन्ड पेशकशों के साथ आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है।'

                                      NOVEMBER 21, 2024 / 11:24 AM IST

                                      Adani Bribery Case Live: अदाणी पर आरोपों का भारतीय बाजारों पर असर थोड़े वक्त के लिए

                                      इस बीच बर्नस्टीन इंडिया का मानना है कि गौतम अदाणी और अदाणी समूह के दूसरे एग्जीक्यूटिव्स पर लगे रिश्वत के आरोपों का भारतीय बाजारों पर असर नहीं पड़ेगा। 21 नवंबर को शेयर बाजारों में दिख रही गिरावट थोड़े समय के लिए है। बर्नस्टीन का कहना है कि ऐसी घटनाएं सिर्फ इंडिया तक सीमित नहीं है और इनका असर सिर्फ शॉर्ट-टर्म में दिखता है। एक दिन या एक हफ्ते में मार्केट इससे उबर जाएगा।

                                        NOVEMBER 21, 2024 / 11:07 AM IST

                                        Adani Bribery Case Live: एसीसी, अंबुजा और NDTV के शेयर भी आए नीचे

                                        अदाणी ग्रुप के तहत आने वाली एसीसी लिमिटेड, अंबुजा सीमेंट्स और NDTV के शेयरों में भी 21 नवंबर को बड़ी गिरावट आई है। बीएसई के डेटा के मुताबिक, अंबुजा सीमेंट्स के शेयर ने 17 प्रतिशत की गिरावट झेली। वहीं एसीसी लिमिटेड का शेयर 10 प्रतिशत तक टूटा। NDTV के शेयर ने 14 प्रतिशत तक का गोता लगाया। शेयर में बड़ी गिरावट देखने के बाद गुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज का मार्केट कैप 2.50 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है।

                                          NOVEMBER 21, 2024 / 10:57 AM IST

                                          Adani Bribery Case Live: अदाणी पोर्ट्स और अदाणी विल्मर में भी लोअर सर्किट

                                          बीएसई के डेटा के मुताबिक, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के शेयरों में 20 प्रतिशत गिरावट के बाद 1031.25 रुपये पर लोअर सर्किट लगा है। इसी तरह अदाणी विल्मर के शेयरों में 10 प्रतिशत गिरावट आई और 294.40 रुपये पर लोअर सर्किट लगा। अदाणी पावर 14 प्रतिशत नीचे आया है। अदाणी टोटल गैस पर 15 प्रतिशत की मार पड़ी है।

                                            NOVEMBER 21, 2024 / 10:35 AM IST

                                            Adani Bribery Case Live: अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर 20 प्रतिशत लुढ़के

                                            अदाणी ग्रुप की शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के शेयर 20 प्रतिशत तक नीचे आ चुके हैं। अदाणी ग्रुप की शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के शेयर 20 प्रतिशत तक नीचे आ चुके हैं। अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 22 प्रतिशत लुढ़के हैं। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 20 प्रतिशत गिरावट के साथ 697.70 रुपये पर लोअर सर्किट लग गया है। अदाणी ग्रीन एनर्जी को 19 प्रतिशत की मार झेलनी पड़ी है।

                                              NOVEMBER 21, 2024 / 10:34 AM IST

                                              Adani Bribery Case Live: Adani Group में होल्डिंग्स का रिव्यू करेगी GQG Partners

                                              गौतम अदाणी और अदाणी ग्रुप के अन्य एग्जीक्यूटिव्स पर रिश्वत देने के लगे आरोपों के बाद यूएस बेस्ड इनवेस्टमेंट फर्म GQG Partners ने कहा कि वह घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रही है। साथ ही अदाणी समूह में अपने पोर्टफोलियो एक्सपोजर का रिव्यू कर रही है। राजीव जैन की GQG Partners, अदाणी समूह के शेयरों में एक बड़ी निवेशक है और आरोपों के बाद इसके शेयरों में ऑस्ट्रेलिया में लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट आई।

                                                NOVEMBER 21, 2024 / 10:34 AM IST

                                                Adani Bribery Case Live: सबूत मिटाने और अधिकारियों को गुमराह करने का भी आरोप

                                                अमेरिकी प्रॉसीक्यूटर्स ने सबूतों को मिटाने और अधिकारियों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 4 अन्य डिफेंडेंट्स ने सबूत मिटाकर और न्याय विभाग, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन और FBI के प्रतिनिधियों से झूठ बोलकर न्याय में बाधा डालने की साजिश रची। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने एक अलग दीवानी मुकदमा दायर किया है।

                                                  NOVEMBER 21, 2024 / 10:32 AM IST

                                                  Adani Bribery Case Live: अदाणी बॉन्ड्स टूटे

                                                  गौतम अदाणी और अदाणी ग्रुप के अन्य एग्जीक्यूटिव्स पर सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट्स हासिल करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर से अधिक की रिश्वत ऑफर करने वाली एक स्कीम में शामिल होने के आरोप सामने आए हैं। ये आरोप अमेरिकी प्रॉसीक्यूटर्स ने लगाए हैं। इसके बाद अदाणी समूह की ओर से जारी किए गए बॉन्ड्स में गुरुवार को डॉलर के मुकाबले 10 सेंट की गिरावट आई। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च में बेचे गए अदाणी ग्रीन एनर्जी UP डॉलर नोट्स में सबसे ज्यादा गिरावट आई। फरवरी 2030 में ड्यू अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई डॉलर नोट्स में 8.6 सेंट की गिरावट आई।

                                                    NOVEMBER 21, 2024 / 10:31 AM IST

                                                    Adani Bribery Case Live

                                                    मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।