Adani Energy Solutions Stock Price: 27 मार्च को अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में बीएसई पर लगभग 9 प्रतिशत की तेजी आई और कीमत 873.85 रुपये पर बंद हुई। कंपनी ने महान ट्रांसमिशन लिमिटेड (MTL) में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने के लिए महारत्न पीएसयू REC की सब्सिडियरी के साथ शेयर खरीद समझौता किया है। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने शेयर बाजारों को बताया है कि MTL की खरीद के लिए आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी (RECPDCL) के साथ सौदा किया गया।
