इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 5 फीसदी से अधिक कर ली है। इससे पहले IHC ने अदाणी ग्रुप की दो कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेची थी। IHC ने आज 3 अक्टूबर को यह जानकारी दी। अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में आज 3 अक्टूबर को 1.11 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह शेयर 2,387.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
अबू धाबी स्टॉक एक्सचेंज को एक फाइलिंग में IHC ने कहा "अदाणी एंटरप्राइजेज अपने अंतर्गत कई क्षेत्रों में कारोबार को बढ़ा रही है। ऐसे में यह रणनीतिक वृद्धि दुनिया के लीडिंग ‘इनक्यूबेशन मॉडल’ में IHC के मजबूत भरोसे को दिखाता है।’’ अबू धाबी की कंपनी ने कहा कि उसने एईएल में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर पांच फीसदी से अधिक कर ली है। उसका मानना है, "अदाणी एंटरप्राइजेज के तहत विकसित हो रहे एयरपोर्ट्स, डेटा सेंटर्स, ग्रीन हाइड्रोजन और अन्य क्षेत्रों में विकास की काफी संभावनाएं हैं। अदाणी एंटरप्राइजेज भारत की मजबूत ग्रोथ जर्नी का बखूबी लाभ उठाने को तैयार है।"
इन दो कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने का फैसला
IHC ने आगे कहा, "IHC स्टेकहोल्डर्स के रिटर्न को अधिकतम करने के लक्ष्य के साथ भारत में निवेश अवसरों की तलाश जारी रखे हुए है।" IHC ने पिछले हफ्ते कहा था कि निवेश को संतुलित करने की रणनीति के तहत वह अदाणी ग्रीन एनर्जी में 1.26 फीसदी और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 1.41 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी।