Adani Enterprises Capex Strategy: देश के दिग्गज इंफ्रास्ट्रक्चर और बिजनेस कॉन्ग्लोमरेट 'अदाणी समूह' की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने अपने बड़े विस्तार की घोषणा की है। कंपनी अगले दो वर्षों के दौरान प्रति वर्ष ₹35,000 करोड़ से ₹40,000 करोड़ का विशाल पूंजीगत व्यय करने की योजना बना रही है।
कंपनी की अर्निंग्स कॉल के दौरान फाइनेंस हेड मनन वकारिया ने स्पष्ट किया कि यह भारी निवेश मुख्य रूप से एयरपोर्ट्स, डेटा सेंटर और मुंद्रा स्थित पीवीसी कॉम्प्लेक्स के निर्माण और विस्तार में लगाया जाएगा।
कैपेक्स का रन रेट ₹40,000 करोड़ सालाना
अदाणी एंटरप्राइजेज के फाइनेंस हेड मनन वकारिया के अनुसार, 'हम लगभग ₹40,000 करोड़ की रन रेट पर कैपेक्स करने की उम्मीद कर रहे हैं। आने वाले दो सालों में हमारा वार्षिक निवेश ₹35,000 करोड़ से ₹40,000 करोड़ के दायरे में रहने वाला है।'
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण बंसल ने कहा कि अदाणी एंटरप्राइजेज अब 'बिल्ड-आउट फेज' से निकलकर तेजी से 'वैल्यू रियलाइजेशन फेज' में कदम रख रही है। पिछले कुछ वर्षों में किए गए भारी निवेश अब आय में तब्दील होने लगे हैं।
अदाणी एंटरप्राइजेज के वित्तीय नतीजे: रिकॉर्ड EBITDA
सितंबर 2026 को समाप्त छमाही (H1) में कंपनी ने अपना अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन दर्ज किया है:
हाफ-ईयरली EBITDA: ₹11,958 करोड़ (साल-दर-साल 56% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी)।
कंसोलिडेटेड इनकम: 62% बढ़कर ₹71,569 करोड़ रही।
प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT): 45% बढ़कर ₹3,297 करोड़ पर पहुंच गया।
ग्रोथ के 3 मुख्य पिलर्स: एयरपोर्ट, डेटा सेंटर और PVC प्रोजेक्ट
अदाणी एयरपोर्ट्स: पोर्टफोलियो के 8 हवाई अड्डे देश के कुल पैसेंजर ट्रैफिक का 23% और एयर कार्गो का 29% हिस्सा संभालते हैं। सितंबर तिमाही में एयरपोर्ट बिजनेस का EBITDA 55% बढ़कर ₹1,641 करोड़ हो गया। नॉन-एरोनॉटिकल रेवेन्यू में 57% की तेज ग्रोथ दर्ज की गई। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जुलाई से अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू हो चुका है। मैनेजमेंट को उम्मीद है कि FY28 तक यह 20 मिलियन यात्रियों की अपनी क्षमता तक पहुंच जाएगा।
अदाणी-कॉनेक्स डेटा सेंटर: कंपनी का डेटा सेंटर जेवी (Joint Venture) 1.2 गीगावाट (GW) की कॉन्ट्रैक्टेड क्षमता तक पहुंच गया है। हाल ही में 240 मेगावाट का नया हाइपरस्केल कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ है। चालू वित्त वर्ष के अंत तक इसका ऑपरेशनल कैपेसिटी 120-150 MW और अगले 12-18 महीनों में 500 MW तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
मुंद्रा PVC कॉम्प्लेक्स (₹26,000 करोड़ का प्रोजेक्ट): गुजरात के मुंद्रा में 1 मिलियन टन सालाना क्षमता वाला PVC कॉम्प्लेक्स तैयार हो रहा है। प्रोजेक्ट का लगभग 60% काम पूरा हो चुका है और अगले वित्त वर्ष में इसका पहला चरण चालू हो जाएगा।
सोलर मॉड्यूल और अन्य इंफ्रा अपडेट्स
कंपनी ने अपने सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के 10 GW विस्तार को पूरा कर लिया है और चालू वित्त वर्ष के अंत तक 6 GW की सोलर सेल क्षमता भी चालू कर देगी। सितंबर तिमाही में अदाणी एंटरप्राइजेज ने 1,478 मेगावाट सोलर मॉड्यूल बेचे, जो पिछले साल की तुलना में 35% ज्यादा है।