अदाणी ग्रुप का NCD अगले 10 दिनों में लॉन्च होगा, हिंडनबर्ग रिपोर्ट फुस्स और फंड जुटाने का काम दुरुस्त

सही वक्त का फायदा उठाते हुए अदाणी एंटरप्राइजेज ने इस महीने अपना पहला नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर यानि NCD लॉन्च कर सकती है। अभी तक जो जानकारी मिल रही हैं उसके मुताबिक, अगले हफ्ते की शुरुआत में कंपनी का NCD आ सकता है। कंपनी का इरादा इसके जरिए 600 करोड़ रुपये जुटाने का है

अपडेटेड Aug 14, 2024 पर 7:07 PM
Story continues below Advertisement
अदाणी एंटरप्राइजेज के QIP में क्या आप पैसा लगाना चाहेंगे?

टाइमिंग की एक कमाल की चीज है। सही वक्त पर सही चीज हो जाए तो फिर क्या कहने। और शायद अदाणी ग्रुप ने यह बात अच्छी तरह समझ ली है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट फुस्स होने के बाद अदाणी ग्रुप ने ये तो समझ लिया कि अभी हवा सही दिशा में चल रही है और निवेशकों का उस पर भरोस बरकरार है। इस बार हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद भी निवेशकों का भरोसा अदाणी ग्रुप के शेयरों से इस कदर नहीं टूटा था जैसा कि जनवरी 2023 में हुआ था।

सही वक्त का फायदा उठाते हुए अदाणी एंटरप्राइजेज ने इस महीने अपना पहला नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर यानि NCD लॉन्च कर सकती है। अभी तक जो जानकारी मिल रही हैं उसके मुताबिक, अगले हफ्ते की शुरुआत में कंपनी का NCD आ सकता है। कंपनी का इरादा इसके जरिए 600 करोड़ रुपये जुटाने का है।

इसके साथ ही अदाणी एंटरप्राइजेज करीब 1.5-2 अरब डॉलर की इक्विटी कैपिटल जुटाने की भी तैयारी है। कंपनी इसके लिए सितंबर के पहले 15 दिनों में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट यानि QIP लॉन्च कर सकती है।


वैसे अभी तक इस मामले में अदाणी ग्रुप की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। लेकिन इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बकाया कि NCD ऑफर अगले हफ्ते में सोमवार के बाद लॉन्च हो सकता है। लेकिन अभी तक इसकी कोई फिक्स तारीख तय नहीं है।

कंपनी के लिए यह मौका इसलिए भी खास है क्योंकि अदाणी ग्रुप पहली बार कोई NCD लॉन्च कर रहा है। दरअसल कंपनी कंपनी फंडिंग सोर्स को डायवर्सिफाई करने की कोशिश कर रहा है। और यही वजह है कि वह अलग अलग तरीके से फंड जुटाने के तरीके आजमा रहा है।

Adani Enterprises ने कब किया था NCD के लिए अप्लाई

Adani Enterprises ने NCD ऑफर लिए 25 जुलाई को अप्लाई किया था। कंपनी ने स्टॉक्स एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया था कि वह 600 करोड़ रुपए का NCD जारी कर सकती है। इस इश्यू में 300 करोड़ रुपये का बेस अमाउंट शामिल है। और अगर डिमांड अच्छी रही तो और 300 करोड़ रुपए जुटाने का प्रोविजन है। NCD से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कंपनी अपने कर्ज को चुकाने के लिए कर सकती है। ये अपना पूरा कर्ज चुका सकती है या कुछ हिस्सा पेमेंट कर सकती है।

अगर हम QIP की बात करें तो कंपनी कई इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के साथ चर्चा कर रही है। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक अन्य सूत्र ने बताया कि "अदाणी एंटरप्राइजेज सितंबर के पहले 15 दिनों में QIP लाने की तैयारी कर रही है। हालांकि इसकी तारीख काफी हद तक शेयर बाजार के हालात और निवेशकों की डिमांट से तय होगा। इस फंड का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर के साथ-साथ कंपनी के कर्ज को कम करने के लिए किया जाएगा।

अदाणी एंटरप्राइज पर 30 जून 2024 तक 42,753 करोड़ रुपए का नेट डेट था। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1 अरब डॉलर के शेयर बेचे जिसकी काफी अच्छी डिमांड थी। अदाणी एनर्जी QIP में राजीव जैन की कंपनी GQG पार्टनर्स और अबू धाबी के सॉवरेन वेल्थ फंड ADIA और इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी जैसे ग्लोबल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी दिखाई थी। घरेलू म्यूचुअल फंड ने 325 मिलियन डॉलर यानि करीब 2,700 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयरों के लिए बोली लगाई थी। इनमें SBI MF, HDFC MF, टाटा MF, बंधन, एक्सिस और अन्य फंड शामिल हैं। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, SBI MF ने 800 करोड़ रुपये के शेयरों के लिए बोली लगाई। अब देखना है कि अदाणी ग्रुप का नया प्लान क्या मोड़ लेता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।