Get App

Adani Group का AI बड़ा दांव, 2035 तक होगा $100 अरब का निवेश, अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 2.5% चढ़े

Adani Enterprises Shares: अदाणी ग्रुप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में बड़ा दांव लगाने का ऐलान किया है। ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने मंगलवार 17 फरवरी को बताया कि कि वह 2035 तक AI-रेडी डेटा सेंटर बनाने के लिए 100 अरब डॉलर का निवेश करेगी

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 17, 2026 पर 2:01 PM
Adani Group का AI बड़ा दांव,  2035 तक होगा $100 अरब का निवेश, अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 2.5% चढ़े
Adani Enterprises Shares: अदाणी ग्रुप के अनुसार, इस पहल से भारत में 250 अरब डॉलर का AI इकोसिस्टम तैयार हो सकता है

Adani Enterprises Shares: अदाणी ग्रुप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में बड़ा दांव लगाने का ऐलान किया है। ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने मंगलवार 17 फरवरी को बताया कि कि वह 2035 तक AI-रेडी डेटा सेंटर बनाने के लिए 100 अरब डॉलर का निवेश करेगी। कंपनी ने बताया कि ये डेटा सेंटर, रिन्यूएबल एनर्जी से चलेंगे।

इस खबर के बाद शेयर बाजार में पॉजिटिव रिएक्शन देखने को मिली। दोपहर 12:45 बजे, अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 2.6% बढ़कर 2,242 रुपये पर कारोबार कर रहा था। यह निफ्टी 50 इंडेक्स में टॉप गेनर्स में शामिल रहा।

250 अरब डॉलर का एआई इकोसिस्टम बनाने की योजना

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि यह निवेश अगले दस सालों में दूसरे सेक्टर्स में 150 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश आकर्षित कर सकता है। इनमें सर्वर मैन्युफैक्चरिंग, एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, सॉवरेन क्लाउड प्लेटफॉर्म और दूसरी सपोर्टिंग इंडस्ट्री शामिल होंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें