Get App

Adani Green के शेयरों में 3% की रैली, बोर्ड मीटिंग में फंड जुटाने के प्रस्ताव पर फैसला लेगी कंपनी

अडानी ग्रीन (Adani Green) ने सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के साथ 8,000 मेगावाट सौर ऊर्जा के लिए बिजली खरीद समझौता भी पूरा कर लिया है। कंपनी ने 22 दिसंबर को 1799 मेगावाट सोलर पावर सप्लाई की अंतिम किश्त के लिए एक डील की घोषणा की

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Dec 26, 2023 पर 1:57 PM
Adani Green के शेयरों में 3% की रैली, बोर्ड मीटिंग में फंड जुटाने के प्रस्ताव पर फैसला लेगी कंपनी
अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) के शेयरों में आज 26 दिसंबर को 3 फीसदी तक की तेजी आई है।

अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) के शेयरों में आज 26 दिसंबर को 3 फीसदी तक की तेजी आई है। इस समय यह स्टॉक 1.46 फीसदी बढ़कर 1,555.50 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी के बोर्ड की बैठक होने वाली है, जिसमें फंड जुटाने के प्रस्ताव पर फैसला लिया जाएगा। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग ने हाल ही में बताया कि अदाणी ग्रुप की कंपनी अगले साल तक 2 अरब डॉलर जुटाने की योजना बना रही है। अदाणी ग्रीन डेट के प्राइवेट प्लेसमेंट, ऑफशोर बैंक लोन के साथ-साथ डॉलर और रुपये के बॉन्ड सहित कई इंस्ट्रूमेंट के जरिए फंड जुटाने का फैसला ले सकती है।

कंपनी ने किए ये एग्रीमेंट

अडानी ग्रीन ने सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के साथ 8,000 मेगावाट सौर ऊर्जा के लिए बिजली खरीद समझौता भी पूरा कर लिया है। कंपनी ने 22 दिसंबर को 1799 मेगावाट सोलर पावर सप्लाई की अंतिम किश्त के लिए एक डील की घोषणा की। यह एग्रीमेंट 2020 में हासिल किए गए अदाणी ग्रीन के 8,000 मेगावाट के मैन्युफैक्चरिंग-लिंक्ड सोलर टेंडर के तहत है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने 19.8 गीगावॉट के लिए बिजली खरीद समझौते (PPA) हासिल किए हैं, जिससे उसके लॉक-इन पोर्टफोलियो में 20.6 गीगावॉट मर्चेंट कैपिसिटी रह गई है। कंपनी ने भारतीय इलाकों में 200,000 एकड़ से अधिक जमीन आवंटित की है, जिससे 2030 तक 45 गीगावॉट क्षमता को एग्जीक्यूट करने के लिए पूरी तरह से जोखिम रहित पोर्टफोलियो तैयार किया जा सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें