Adani Group companies : बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) और सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल को अब एमएससीआई इंडिया इंडेक्स (MSCI India index) में जगह मिल गई है। वहीं बायोकॉन इस इंडेक्स से बाहर हो गई है। एमएससीआई ने एक रिलीज के जरिये यह जानकारी दी है। नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वाटिटेटिव रिसर्च के अभिलाष पगारिया के मुताबिक, इसके साथ ही CG Power और Bank of Baroda में क्रमशः 16.1 करोड़ डॉलर और 14.5 करोड़ डॉलर का इनफ्लो देखने को मिल सकता है। वहीं, Biocon में 6.8 करोड़ डॉलर का आउटफ्लो देखने को मिल सकता है। MSCI ने कहा कि ये बदलाव 28 फरवरी, 2023 से प्रभावी हो जाएंगे।
अडानी की इन कंपनियों को दिया झटका
एमएससीआई इंडेक्स में शामिल होने के योग्य होने के साथ, एक सिक्योरिटी का फॉरेन इनक्लूजन फैक्टर (Foreign Inclusion Factor) यानी एफआईएफ एक निश्चित थ्रेसहोल्ड तक पहुंचना चाहिए।
MSCI ने कुछ नामों के लिए FIF में बदलाव किया है और अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और अडानी एंटरप्राइजेस (Adani Enterprises) के लिए इसमें खासी कमी की है। इससे इन शेयरों में भारी आउटफ्लो देखने को मिल सकता है।
जानिए कितना हो सकता है आउटफ्लो
नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के मुताबिक, वेटेज में इस गिरावट को देखते हुए, अडानी ट्रांसमिशन (-14.5 करोड़ डॉलर), अडानी टोटल गैस (-11.0 करोड़ डॉलर) और अडानी एंटरप्राइजेस (-16.1 करोड़ डॉलर) का भारी आउटफ्लो देखने को मिल सकता है।
इसके अलावा, अन्य शेयरों में भी भारी बिकवाली देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज ने कहा कि इनमें HCL Technologies (-9.7 करोड़ डॉलर), Jindal Steel & Power (-1.9 करोड़ डॉलर), Shriram Finance (-1.4 करोड़ डॉलर) और ACC (-1.2 करोड़ डॉलर) शामिल हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज सहित इन कंपनियों में बढ़ा आउटफ्लो
इसके अलावा, इंडेक्स फंड्स और एक्सचेंज ट्रेड फंड्स की तरफ से कुछ स्टॉक्स में इनफ्लो देखने को मिल सकता है, जो इन बदलावों के आधार पर अपने पोर्टफोलियो में बदलाव करते हैं।
वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में 3.8 करोड़ डॉलर, एचडीएफसी 3.1 करोड़ डॉलर, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक में 2.9 करोड़ डॉलर (दोनों में अलग-अलग) का इनफ्लो देखने को मिल सकता है। सबसे कम 1.7 करोड़ डॉलर का इनफ्लो टीसीएस में हो सकता है।