Get App

Adani Group कर सकता है स्टार सीमेंट का अधिग्रहण, डील के लिए चल रही है बातचीत

स्टार सीमेंट की स्थिति उत्तरपूर्व के बाजार में काफी मजबूत है। ज्यादातर सीमेंट कंपनियां इस इलाके में कारोबार का विस्तार करना चाहती हैं। उत्तरपूर्व इलाके में स्टार सीमेंट की बाजार हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। कंपनी की कुल स्थापित क्षमता 7.7 MTPA है। इसमें से 1.67 MTPA का इंटिग्रेटेड सीमेंट प्लांट और चार ग्राइंडिंग यूनिट्स मेघालय में हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 04, 2024 पर 1:59 PM
Adani Group कर सकता है स्टार सीमेंट का अधिग्रहण, डील के लिए चल रही है बातचीत
अंबुजा सीमेंट ने इस डील के लिए ईवाय को कसंल्टेंट नियुक्त किया है।

अदाणी ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट जल्द स्टार सीमेंट का अधिग्रहण कर सकती है। इंडिया के उत्तरपूर्वी हिस्से में स्टार सीमेंट की मजबूत पैठ है। यह इस इलाके में मार्केट लीडर है। अंबुजा सीमेंट कारोबार के विस्तार के लिए स्टार सीमेंट का अधिग्रहण करना चाहती है। इस बारे में स्टार सीमेंट के साथ उसकी बातचीत चल रही है। इस मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंबुजा सीमेंट ने इस डील के लिए ईवाय को कसंल्टेंट नियुक्त किया है।

उत्तरपूर्व के बाजार पर सीमेंट कंपनियों की नजरें

अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) और स्टार सीमेंट (Star Cement) ने इस डील के बारे में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। अदाणी ग्रुप के एक अधिकारी ने कहा, "कंपनी हमेशा ग्रोथ के मौकों पर विचार करती रहती है। " अंबुजा सीमेंट ऐसे वक्त स्टार सीमेंट के अधिग्रहण के लिए बातचीत कर रही है, जब ज्यादातर बड़ी सीमेंट कंपनियों की नजरें असम और उत्तरपूर्व के बाजार पर है। कंपनियां कारोबार के विस्तार के लिए इस इलाके में पैठ बढ़ाना चाहती हैं।

अल्ट्राटेक असम में लगा रही है ग्राइंडिंग यूनिट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें